कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमला : 42 जवान हूए शहीद /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Google & Agency.

 / मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार दोपहर को 3:30 को 350 किलो के विस्फोटक भरी स्कॉर्पियो कार को सेना की बस के साथ  टकराके ने के  बाद इस हुए विस्फोट में बस में सवार सीआरपीएफ के 42 जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी । सेना के दो जवान अस्पताल में गंभीर हालत में हैं ।
विस्फोट के बाद घटनास्थल पर छिपे हुए आतंकियों ने किए हुए गोलीबार और विस्फोट के कारण दूसरे 40 सैनिक गंभीर तरह से घायल हुए हैं ।
उरी हमले के बाद हाल के दिनों का सबसे बड़ा घातक हमला माना जा रहा हैं ।
आतंकीयो ने लश्कर के 70 वाहनों के काफ़िले को टारगेट बनाकर यह हमला किया था । यह काफ़िला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था  । जिसमें अंदाज 2500  जवान लोग प्रवास कर रहे थे ।
सूत्रों के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे एक कार अचानक कहीं से आकर जल्दी से सैन्य के काफिले की एक बस के साथ टकराई थी और उसके बाद एक बहुत बड़ा धमाका हुआ था । इस धमाके में दो बसें टुकड़े-टुकड़े हो गई थी  । जबकि दूसरी दो बसों को आंशिक नुकसान हुआ था।
पुलिस के जरिए इस आत्मघाती आतंकी को पुलवामा जिला के का काकपोरा के रहवासी  आदिल अहमद डार के तौर पर पहचान की गई थी । जो पिछले साल में इस त्रासदी जूथ  "जैश -ए- मोहम्मद "में  जुड़ा था । इस विस्फोट में उसकी भी मौत हो गई थी । आतंकी जूथ "जैश- ए -मोहमद- "ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि "उसके आत्म घाती हमले में आदिल ने बड़े पैमाने पर विस्फोटकों से भरी हुई कार को बस से टकराकर यह बड़ा विस्फोट किया था ।"
इस आतंकी आदिल डार की तस्वीर भी पुलिस में लोगों के सामने रखी थी । विस्फोट श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोरा विस्तार में किया गया था । विस्फोट के कारण कई दूसरे लोग भी घायल हुए थे । घायल जवानों को फौरन अस्पताल ले जाया गया था । लेकिन वहां पहुंचते  पहुंचते कई जवान मौत की शरण में पहुंच गए थे । इस घातक हमले में विस्फोट इतना जोरदार था कि दोनों बसों के फूर्चे  उड़ गए थे । इस हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में, सोपियां में, कुल गांव में ,श्रीनगर सहित कई विस्तारों में सुरक्षाबलों ने हाई अलर्ट जारी किया था । हमले की जानकारी मिलते ही पूलवामा में उपस्थित आर्मी, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के दूसरे जवान भी अवंतीपोरा की और जाने के लिए तैयार हो गए थे । इसके साथ अवंतीपुरा और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था
सोशल मीडिया पर सभी पार्टियों के नेताओं ने इस हमले की निंदा की थी । जिसमें   राहूल गांधी, प्रियंका गांधी, ओमर अब्दुल्लाह, अरुण जेटली, राजनाथसिंह , अमित शाह, प बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक, अशोक गहलोत, महबूबा मुफ्ती और दूसरे कई राजकीय नेताओं ने इस हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों के लिए अपना शोक प्रकट किया था ।
/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•मैट्रो सीटी पोस्ट •के लिए

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई