√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai /Photo (/s & Videos ) by : Google.
 |
Ramesh Bhatkar
Mumbai/Report by Sparsh Desai.
महानगर मुंबई की अलिजाबैथ अस्पताल में दिनांक 4 फरवरी को मराठी रंगभूमि, सिरियल और फिल्मों के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेता रमेश भाटकर का निधन हो गया । वे 70 साल के थे ।
वे पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे ।
उनके सोमवार रात को दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किये गये ।
वे कोंकण प्रांत के थे । उनके वडिल स्व.स्नेहल भाटकर भी मराठी रंगभूमि की जानी-मानी हस्ती थी ।
रमेश भाटकर ने मराठी के अलावा हिन्दी फिल्मों और सिरियलों में भी अपना योगदान दिया था ।
हिन्दी टीवी सिरियल "कमांडर" और "हल्लो ईन्स्पैक्टर" से वो लोगो में लोकप्रिय हूऐ थे ।
आखिर में वो मराठी फिल्म "आई पाहिजे"और हिन्दी फिल्म" भावेश जोशी-द सुपर हीरो"में दिखाई दिए थे ।
भाटकर पिछले डेढ़ साल से कैंसर से बहादूरी से लड़ रहे थे । पिछले 15 दिनों से उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगडा था । इसलिए उनको आइ सी यु में शिफ्ट किया गया था मगर वो यहां अपनी जिंदगी की जंग हार गए थे ।
बतौर अभिनेता उनकी 30 साल की कारकिर्दी रही थी ।
/ रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √•Metro City Post• के लिए... |