Posts

Showing posts from February, 2019

लोस के चुनाव का ऐलान 7 मार्च को होने की तिव्र संभावना /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
 √•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :गुगल । मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई इस महिनेकी 7 मार्चको  आगामी लोस चूनाव की तारिख का एलान होने की तिव्र संभावना हैं । चूनाव अपने वक़्त पर हो ऐसा चूनाव आयोग का मानना हैं । इसके लिए जद्दोजहद जारी हैं । लोस चूनाव का मतदान गुजरात में मई के पहले सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही हैं । प्रधान मंत्री मोदीजी की दो दिवसीय मुलाकात के बाद लोस चूनाव की तारिख का एलान हो शकता हैं । क्योंकि गुजरात सरकार ने 7 मार्च को लोस चूनाव की दिनांक का एलान की संभावना से दिनांक 6 मार्च को महात्मा मंदीर में होने वाले "प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थीयों का सामुहिक गृह प्रवेश" के बाद का कार्यक्रम एवम जाहिर तथा सरकारी कार्यक्रमों को हाल के दिनों स्थगित कर दिया हैं । ऐसे में गौर तलब बात यह हैं कि प्रमुख चूनाव आयोग के चूनाव कमिश्नर एस.अरोरा ने भी हाल के दिनों में यह बात कही थी कि लोस चूनाव को अपने वक़्त पर हो ऐसा जरुरी हैं । रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √•Metro City Post• के लिए...

27 फरवरी को मोनोरेल के दूसरे फैज का लोकार्पण नहीं हुआ, अब 3 मार्च को होगा/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Atul Desai /Google. मुंबई,/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई मुंबई में जो मोनोरेल का दूसरा फैज वडाला से सात रस्ता तक, संत गाडगे महाराज चौक तक 27 फरवरी को लोकार्पण होना था । वह राज्य  विधानमंडल के बजट सत्र के कारण रुक गया हैं । अब यह बताया जा रहा हैं कि, अब इस रविवार 3 मार्च को बजट सत्र पुरा होने के बाद लोकार्पण का कार्यक्रम हो शकता हैं । दूसरी मार्च को बजट सत्र पूरा होने के बाद रविवार को  3 मार्च को वडाला से सात रस्ता तक तब का दूसरे फेज का लोकार्पण होने की संभावना हैं । ऐसा अथॉरिटी के सूत्रों ने बताया था । इसी तरह पूरे रुट के लिए  मोनोरेल शुरू होने से उसमें 1 लाख प्रवासी प्रवास कर सकेंगे ऐसी संभावना हैं । यह  ट्रेन हर 20 मिनट पर चैम्बूर से सात रास्ता तक दौड़ेगी ।  कुछ महीनों के लिए इस रूट पर कुल 6  मोनोरेल गाड़ियां दौड़ेगी । उसके बाद इन ट्रेनों की यातायात को बढ़ाया जाएगा ।  ऐसा एमएमआरडीए के सूत्रों ने बताया था । बुधवार को 27 फरवरी के दिन वडाला से सात रस्ता तक मोनोरे...

भारत में पिछले 9 महिनों में FDI के निवेश में 7 प्रश की गिरावट /रिपोर्ट :स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Google. मुंबई,/ स्पर्श देसाई  साल 2018 के अप्रैल से दिसंबर  के दौरान देश में FDI इनफ्लौज में सालाना  घोरण से 7% की गिरावट आई हैं । "डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड "के जरिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के अप्रैल से दिसंबर तक के दौरान भारत में 33. 50 डॉलर का एफडीआई इक्विटी का निवेश रहा था । साल 2017 में इसी वक़्त के दौरान यह आंकड़ा 36 अरब डॉलर का  रहा था । 23 अगस्त 2018 की साल से सरकार ने एफडीआई के तिमाही के आंकड़े लोगों के सामने रखना बंद कर दिये थे ।  लेकिन वर्तमान साल में फरवरी से उन्हें फिर से प्रकाशित किए गए । वर्तमान वक़्त में जाहिर किए गए आंकड़ों पे नजर डालते हुए ऐसा लगता हैं, कि वर्तमान वित्त वर्ष  की तिसरी तिमाही  के दौरान सबसे ज्यादा एफडीआई वाले 10 क्षेत्रों में से 6 क्षेत्रों की FDI में भारी गिरावट देखी गई थी । उसमें कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर- हार्डवेयर, टैलीकम्युनिकेशन, भवन निर्माण, संकुलित क्षेत्र ,फार्मा और  पा...

मुंबई का परेल स्टेशन लोकल ट्रेनों के लिए बनेगा टर्मिनस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :गुगल। मुंबई,/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई इस साल 2019 में मुंबई को एक नया टर्मिनस मिल रहा हैं । जो "परेल टर्मिनस "के नाम से जाना जाएगा । वैसे तो मध्य रेलवे के लिए" विक्टोरिया टर्मिनस" हैं । जो हाल के दिनों में "छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस" के नाम से जाना जाता हैं । यह करीब डेढ़ सौ साल पुराना टर्मिनस हैं । अब मध्य रेलवे को यह नया "परेल टर्मिनस" मिल रहा हैं । परेल के आसपास औद्योगिक क्षेत्रों का विकास हुआ हैं, इसलिए यहां से यह टर्मिनस चालू किया जा रहा हैं , ऐसा कहा जाता हैं । हालांकि माना यह जाता हैं, कि दादर स्टेशन पर जो यातायात होता हैं, उसको कम करने के लिए यह "परेल टर्मिनस" शुरू किया जा रहा हैं । इस टर्मिनस की शुरुआत 3 मार्च से होगी । इसका फायदा करीब डेढ़ लाख यात्रियों को मिलेगा ।  हाल के दिनों में "छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस "पर जगह कम पड़ने से कई लोकल ट्रेनें कुर्ला से दौड़ाई जाती हैं ।  इस "परेल टर्मिनस" शुरू होने के बाद ...

फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या से जब मिले थे हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई/रिपोर्ट: अतुल देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :अतुल देसाई/गुगल । मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई इस साल फरवरी 22 तारीख को जब अखबार में यह खबर छपी कि राजश्री प्रोडक्शन के राजकुमार बड़जात्या की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई हैं, तब हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई दहानूं में थे, और 4 दिन के बाद  वे जब से मुंबई वापस आए, तब उनको जानकारी मिली कि राजकुमार बड़जात्या जी अब हमारे बीच नहीं रहे तो उसको बड़ा झटका लगा क्योंकि वे राजकुमार जी से बेहद प्रभावित थे । हमारे पत्रकार पत्रकार स्पर्श देसाई उनको कई बार साहित्यिक कार्यक्रमों में मिल चुके थे । खासकर "आशीर्वाद" नामक डॉक्टर उमाकांत वाजपेई की सामाजिक संस्था के कार्यक्रम तहत, जो साहित्यिक कार्यक्रम होते थे, उसमें राजकुमार बड़जात्या की उपस्थिति निश्चित होती थी । राजकुमार बड़जात्या जी का रहन सहन और बहुत सादगी भरा था और ज्यादातर खामोश रहना पसंद करते थे । जब भी उनको माइक पर बोलने के लिए कहा जाता था तो बड़े प्यार से ना कह देते थे । कहते थे मेरे सामने इतने बड़े दिग्गज कवि, लेखक एवं पत्रकार लोग हैं , उसके ...

बुधवार 27फरवरी से मुंबई की मोनोरेल सात रास्ता तक दौड़ शकती हैं /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : अतुल देसाई और गुगल । मुंबई,/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई आज 26 जनवरी और मंगलवार हैं । कल बुधवार से वडाला से सात रस्ता तक मोनोरेल दौड़ सकती हैं । ऐसी संभावना हैं, इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अपॉइंटमेंट लिया जा रहा हैं । यह मोनोरेल कांग्रेस के जमाने में शुरू हुई थी । जो चेंबूर से वडाला तक दौड़ती थी । अभी उसका दूसरा फैज शुरू हो गया हैं । जो वडाला से सात रस्ता संत गाडगे महाराज चौक तक लंबा कर दिया गया हैं ।  इसका उद्घाटन 27 फरवरी को हो सकता हैं । 19 किलो लंबे इस मार्ग के लिए स्वयं संचालित भाड़े की रकम कि आकारणी के लिए यंत्रणा  खड़ी कर दी गई हैं । मोनो रेल प्रकल्प को आर्थिक रुप से आधार बनाने के लिए 12 किलोमीटर वडाला से संत गाडगे मार्ग यानी सात रस्ता तक 27 फरवरी से दूसरा फैज को कार्यान्वित करने की तैयारी चल रही हैं । इस के तहत प्राधिकरण को लेकर तीन ट्रेन  पूरी तरह से ना दुरस्त हैं । इसीलिए चेंबूर और वडाला तक रूट पर दौड़ती हुई कुल 6 ट्रेन 19 किलोमीटर के पूरे मार...

भारत की दस्तावेजी फिल्म "पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस" ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवार्ड जीता/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :गुगल । मुंबई, /रिपोर्ट: स्पर्श देसाई अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आये हुए डॉल्बी थिएटर में संसार के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले 91वां ऑस्कर एकेडमी अवार्ड का समारोह चल रहा हैं ।  इन समारोह में विभिन्न प्रकार की फिल्म को अवार्ड दिया जा रहा हैं ।         भारत में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए भेजी फिल्म "विलेज रॉकस्टार" हालांकि पहले से ही ऑस्कर की रेस से बाहर निकल गई थी । इसलिए सभी की नज़र सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर ही टिकी हुई थी । उस फिल्म का नाम था  "पीरियड एंड आफ सेंटेंस" । इस फिल्म में  भारत की ग्रामीण  लड़कियों को मासिक धर्म की समस्या जो होती हैं ।  उसको अच्छी तरह से दर्शाया गया हैं । इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को "बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म शॉर्ट सब्जेक्ट "का प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड मिला हैं । इस फिल्म को बनाया है ईरानी अमेरिकन 25 साल की छात्रा राईका ज़ेहताब्ची ने । जबकी इस फिल्म के को प्रोड़यूसर भारत के गुणित मोंगा जिन्होंने "मसान"...

Maharashtra कांग्रेस के 26 उम्मीदवारों की आखरी सूची दिल्ली हाईकमान को भेजी गई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai /Photo (/s & Videos ) by :गुगल । Cut मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई , महाराष्ट्र कांग्रेस विभाग की ओर लोस चुनाव के मद्देनजर करीब 26 उम्मीदवारों की आखरी सूची दिल्ली में हाई कमान को भेजी गई हैं । इसके तहत साउथ मुंबई से पूर्व मंत्री मिलिंद देवरा, सोलापुर केंद्र गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, रामटेक से केंद्र के भूतपूर्व मंत्री मुकुल वासनिक, वर्धा से चारुलता टोक्स,हिंगोली से राजीव सातव, यवतमाल से भूतपूर्व प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और नांदेड़ से भूतपूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अशोक राव चव्हाण की घर्मपत्नी अमीता अशोक राव चव्हाण  के नाम दिल्ली भेजें गये हैं । जबकि मुंबई के तीन बैठकों के लिए साउथ मुंबई से मिलिंद देवरा उत्तर पश्चिम मुंबई से संजय निरुपम और उत्तर मध्य मुंबई से प्रिया दत्त के नाम दिल्ली भेजे गए हैं । 15 फरवरी शुक्रवार को लोअर परेल मुंबई की एक फाइव स्टार होटल में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मीटिंग हुई थी । इस मीटिंग में कॉन्ग्रेस के महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खरगे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रे...

वरिष्ठ मराठी अभिनेत्री आशावरी जोशी ने कांग्रेस ज्वाईन की / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : एजेंसी। मुंबई,/रिपोर्ट: स्पर्श देसाई लोस चुनाव के मद्देनजर हाल के दिनों में कई लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं । पिछले दिनों टीवी सीरियल की अभिनेत्री शिल्पा शिंदे उर्फ अंगुरी भाभी कांग्रेस से जूड़ गई थी । अब ताजा समाचार के अनुसार मराठी  वरिष्ठ अभिनेत्री आशावरी जोशी मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाईन की हैं । तो बिते दिनों के लोकप्रिय अभिनेता विश्र्वजीत ने बंगाल भाजपा में प्रवेश लिया हैं । रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• के लिए...

मुंबई /महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पुलवामा में आत्मघाती हमले में मारे गए जवानों को दी श्रद्धांजलि /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :  एजेंसी और अख्तर अली । मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई कश्मीर में पुलवामा में हूए आत्मघाती हमले में मारे गए भारतीय जवानों को महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने  आज मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी । उन बड़े नेताओं में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अशोक राव चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, आशिष दुआ, भाई जगताप, अमीन पटेल, मधु चव्हाण, विरेन्द्र उपाध्याय, हरि शंकर दूबे, हुकुमराज मेहता, सूनिल नरसाले, भुषण पाटिल, विधाधर जाबूंरीकर, राजन भोंसले, टीवी सीरियल अभिनेत्री शिल्पा शिंदे , घनश्याम मिश्रा, दिनानाथ पाटकर, रवि यादव, युवराज साठे, अख्तर अली सिद्दीकी, सूर्यकांत पालांडे, नारायण सिंगरे और दूसरे वरिष्ठ नेता गण और बड़े पैमाने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भावभरी श्रध्दांजली दी । इस अवसर पर कांग्रेस के सभी नेताओं ने आतंकी के जरिए की गई कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा था कि हम ने अपने बहादुर जवानों को इस घटना में खोये हैं । यह एक दूर्भाग्य पूर्ण घ...

कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमला : 42 जवान हूए शहीद /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Google & Agency.  / मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार दोपहर को 3:30 को 350 किलो के विस्फोटक भरी स्कॉर्पियो कार को सेना की बस के साथ  टकराके ने के  बाद इस हुए विस्फोट में बस में सवार सीआरपीएफ के 42 जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी । सेना के दो जवान अस्पताल में गंभीर हालत में हैं । विस्फोट के बाद घटनास्थल पर छिपे हुए आतंकियों ने किए हुए गोलीबार और विस्फोट के कारण दूसरे 40 सैनिक गंभीर तरह से घायल हुए हैं । उरी हमले के बाद हाल के दिनों का सबसे बड़ा घातक हमला माना जा रहा हैं । आतंकीयो ने लश्कर के 70 वाहनों के काफ़िले को टारगेट बनाकर यह हमला किया था । यह काफ़िला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था  । जिसमें अंदाज 2500  जवान लोग प्रवास कर रहे थे । सूत्रों के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे एक कार अचानक कहीं से आकर जल्दी से सैन्य के काफिले की एक बस के साथ टकराई थी और उसके बाद एक बहुत बड़ा धमाका हुआ था । इस धमाके में दो बसें टुकड़े-टुकड...

महाराष्ट्र में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता लोग नहीं लड़ेंगे चुनाव, फैली सनसनी /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :गुगल । मुंबई,/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में घमासान चल रहा हैं । मिली हुई जानकारी के मुताबिक लोस के चुनाव में सबसे पहले प्रिया दत्त ने अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था ।  उसके बाद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की कामगिरी के मद्देनजर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था । अब यह खबर आ रही है कि महाराष्ट्र के दो वरिष्ठ नेता अशोक राव चव्हाण जो राज्य के सीएम रह चुके हैं और दूसरे भूत पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया हैं । ऐसी खबर आने से महाराष्ट्र के राजनीतिक हल्कों में हलचल मची हैं । राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिस्थिति कांग्रेस एवं राहुल गांधी के लिए मुश्केली बन सकती हैं , क्योंकि यह एक अजीब परिस्थिति हैं लोस का चुनाव सर पर हैं और प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता को चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं । अब तक 8 बड़े नेताओं ने चुनाव लड़ने से इंकार किया हैं । उनमें से चार लोगों के नाम आगे आए हैं ।...

गुर्जर अनामत आंदोलन : दिल्ली-मुंबई के बिच रेल यातायात ठप्प /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : गुगल और एजंसी ।  / मुंबई ,रिपोर्ट : स्पर्श देसाई राजस्थान में चल रहे गुर्जर अनामत आंदोलन के मद्देनजर उतर-पश्चिम रेलवे में माधोपुर--बयाना सेक्शन मलारना - निंमौड़ा ब्लोक सेक्शन के बिच पश्चिम रेलवे के जरिये लंबी दूरी की कई ट्रैनों को डाईवर्ट /शोर्ट टर्मिनेट किया गया या फिर  उन ट्रैन को रद की गई हैं । 11वीं फरवरी को 12903 मुंबई सैन्ट्ल--अम्रितसर -गोल्डन टैम्पल मैल ,12953 - मुंबई सैन्ट्रल - हजरत निजामुद्दीन- अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस,
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :

आखिरकार संपन्न हो गया मुंबई का लोकप्रिय काला घोड़ा फेस्टिवल/Report : Sparsh Desai

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : ललित जैन और एजंसी.  मुंबई/रिपोर्ट: स्पर्श देसाई मुंबई में 2 फरवरी से शुरू हुआ मुंबई का लोकप्रिय एवं कलात्मक फेस्टिवल आखिरकार 10 फरवरी रविवार को देर रात को संपन्न हो गया । इस फेस्टिवल में बच्चों के लिए बहुत सारी सामग्री होती हैं । युवाओं के लिए भी मनोरंजन के प्रोग्राम होते हैं । बॉलीवुड की झांकियां होती हैं ।  कलात्मक स्टेच्यू प्रतिमाएं लगाई जाती हैं , और कई मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं । गौरतलब बात यह है कि यह फेस्टिवल कहीं किसी सभागृह में नहीं होते हुए, सड़क पर होता हैं । पिछले कई सालों से यह आयोजन होता हैं, जो मुंबई के लोगों में लोकप्रिय बना हैं । पिछले साल इस फेस्टिवल में जितने लोग नहीं आए थें, उसे दूगने तिगने लोग साल 2019 के इस काला घोड़ा फेस्टिवल में लोग देखने को मिले थे । हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई ने इस फेस्टिवल का जायजा लिया तो उन्होंने पाया कि इस फेस्टिवल में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और लड़के, लड़कियां  लोग रीगल सिनेमा तक लाइन लगाकर खड़े हैं, और इस फेस्टिवल...

मुंबई CSMT पर चल रहा हैं मरम्मत का कामकाज /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :स्पर्श देसाई। मुंबई, रिपोर्ट:स्पर्श देसाई  सालों से मुंबई के लोगों में जो "विक्टोरिया टर्मिनल" के नाम से जाना जाता था और हाल के दिनों में जिसे  "छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस" के नाम से जानते हैं । जिसका नाम  हेरिटेज बिल्डिंगों में सूमार हैं । उस टर्मिनस  में हाल के दिनों में मरम्मत का कामकाज चल रहा हैं । प्लैटफोर्म नंबर १-२-३ के उपर से पूरीकी पूरी छत ही निकाल दी गई हैं ( तस्वीरें देखें ।) । माना जाता हैं कि वहां नई छत डाली जायेगी । साथ में दूसरी मरम्मत का कामकाज भी चालूं हैं । टर्मिनस के बाहर पथ्थर की पूरानी मुर्तियां भी तराश ने का काम चालू हैं । कहा जाता हैं कि हेरिटेज बिल्डिंगों की मरम्मत नहीं की जाती । मगर छोटी-छोटी मरम्मत करके हेरिटेज का शो बना रहने से ऐसे कामकाज किए जाते हैं । यहां  कई प्लैटफोर्म पर बारदान एवम तालपत्री से कुछ एरिया ढंका हूआ देखने को मिलते हैं । फिलहाल टर्मिनस का अपने असली अवतार में रहें उसके लिए रेल प्रशासन प्रयत्न शिल हैं । / रिपो...

नहीं रहे फिल्मी विलन महेश आनंद...18 सालों से ईन्डस्ट्री में किसी ने काम नहीं दिया /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :गुगल । मुंबई, रिपोर्ट: स्पर्श देसाई "कूली नंबर 1" और "शहेनशाह" जैसी फिल्मों में काम कर चूके फिल्मी विलन महेश आनंद अब इस दूनिया में नहीं रहें । शनिवार देर शाम उनकी मौत की खबर आई थी । अक्षय कुमार की फिल्म"मोहरा " से लाईम लाईट में आये महेश आनंद को पिछले 18 सालों से कोई फिल्मों में काम नहीं दिया था । हालांकि वो अभी आई पहलाज निहलानी की फिल्म "रंगीला राजा " में दिखे थे, मगर उनका रोल सिर्फ 6 मिनीट का था ।वो पिछले कई वक्त से आर्थिक समस्याओं से घिरे थे । काम ना मिलने पर महेश आनंद हताश थे और उसे शराब की लत लग गई थी । उनकि डेडबोडी मुंबई में वरसोवा स्थित उनके किनारा अपार्ट मेंट के फ्लैट से मिली थी । एक्टर महेश आनंद ने थानेदार, स्वर्ग, आया तूफान, शहंशाह जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए थे । 80 -90 के साल की फिल्मों में करीब करीब सभी फिल्मों में महेश आनंद का रोल रहता था । मगर उसके बाद जो नई फिल्मों का दौर आया तो मैं उनको काम मिलना बंद हो गया ...

मुंबई में बढ़ी ठंड.. देश में बदलते मौसम के रुख से बारिश और बर्फबारी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by:गुगल मुंबई,/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई, मुंबई में 8 फरवरी को हवामान ने अपना रूख बदला था । इसके मद्देनजर मुंबई में जहां 36 डिग्री तापमान था वह गिर कर अचानक 14:04 तक पहुंच गया था । साथ में ठंडी हवा भी चलनी शुरु हो गई थी । मुंबई में ठंड का एहसास फिर से शुरू हो गया हैं । कहा जाता है वेस्टर्न डिस्टर्ब के कारण और उसके विपरीत  असर के हिसाब से देश में हवामान का रूख बदलता गया हैैं । जम्मू कश्मीर में बदलते हवामान से भारी बर्फबारी के मद्देनजर विमान सेवा ठप हो गई थी । इसके कारण जनजीवन भी ठप हो  गया था । उत्तराखंड में भी नए सिरे से बर्फबारी शुरू हो गई थी । साथ में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में  ओले के साथ बारिश हुई थी । हिमालय में बिजली के गिरने से तीन मकान ध्वस्त हो गए थे । कश्मीर में आखरी 24 घंटे से लगातार बर्फबारी होने से हो रही हैं । श्रीनगर में तो 6 इंच बर्फ गिरी थी । इसके साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,  उत्तर प्रदेश आदि जगहों पर ठंड की असर बढी हैं ‌। गुजरात से भी यह ...

Income tax return को पैनकार्ड को आधारकार्ड के साथ लिंक करना होगा जरूरी :सुप्रिमकोर्ट /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Google. /मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई हाल दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी हैं । न्यायमूर्ति ए.के. सिकरी और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की बेंच ने बताया था कि सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स एक्ट के तहत धारा 139A को मान्य रखकर यह आदेश दिया हैं । श्रेया सेन और जयश्री सातपुते नामक दो व्यक्तियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपने  2018- 19के इनकम टैक्स रिटर्न आधार और पैन कार के नंबर को लिंक किया बिने ही फाइल करने की मंजूरी देने के विरोध में केंद्र सरकार के द्वारा की गई अर्जी के तहत सुप्रीम कोर्ट ने ऊपर तरह का आदेश दिया था । उपरोक्त केस में सर्वोच्च अदालत ने यह नोटिस किया था कि इन दोनों व्यक्तियों ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार साल 2018 -19 का रिटर्न फाइल कर दिया था और एसेसमेंट भी हो गया था ‌। इसीलिए सर्वोच्च अदालत ने यह स्पष्ट किया हैं कि साल 2019 -20 के एसेसमेंट साल के लिए इनकम टैक्स रिटर्न सुप्रीम कोर्ट के आ...

किसान महासभा की 20 फरवरी को नाशिक से मुंबई तक महारैली फिर से एक बार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :गुगल मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई, एक साल के बाद किसान महासभा की महा रैली 20 फरवरी को नाशिक से मुंबई तक निकलेगी । 20 तारीख को नाशिक से निकली हुई, यह महारैली  पैदल चलकर  दिनांक 27 फरवरी को मुंबई पहुंचेगी । किसान महासभा ने सरकार पर आक्षेप करते हुए कहा था कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया हैं  । इसीलिए एक साल के बाद हम लोग फिर से लॉन्ग मार्च का आयोजन कर रहे हैं । इस लोंग मार्च में अबकी बार दुगनी संख्या में किसान सहभागी होंगे । महाराष्ट्र राज्य के करीब 23 जिलों के किसान लोग इस लॉन्ग मार्च में सहभागी होंगे । पिछले साल जो लॉन्ग मार्च निकला था । उसमें करीब 40 हजार किसान लोग पैदल चलकर मुंबई पहुंचे थे । अबकी बार करीब एक लाख किसान लोग इस रैली में सवार होंगे । बिते साल इस किसान महासभा के जरिए भव्य रैली का आयोजन किया गया था । किसान महासभा की मांग हैं, कि किसानों को कर्ज से मुक्ति दे दी जाए, डेट गुना सहायक दाम, जमीन का मालिकी हक,  बुलेट ट्रेन का विरोध ,पानी की ...

महाराष्ट्र में प्रियंका गांधी की दो जाहिर सभा, तो राहुल गांधी की गुजरात के वलसाड में रैली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Google.  / मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई, लोस के चुनाव मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में एलान के साथ साथ आचार संहिता का ऐलान होने की संभावना हैं । उसके पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने कांग्रेस के स्टार नेता प्रियंका गांधी के लिए महाराष्ट्र में जो जाहिर सभा का आयोजन का ऐलान किया हैं । आचार संहिता लागू होने से पहले कोंग्रेस चुनाव का माहौल खड़ा करने के लिए प्रियंका गांधी की दो जाहिर सभा का आयोजन करेगी तो राहुल गांधी भी गुजरात में दो सभा को संबोधित करेंगे ।  लोस के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दो सभा का आयोजन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे निमित्त दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के घरमपूर में होगा ।  वेलेंटाइन डे निमित्त राहुल गांधी की जाहिर सभा वलसाड जिला के धरमपुर तालुका के लाल डूंगरी में आयोजित होगी । इसके लिए गुजरात कांग्रेस ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं । गुजरात के किला पारडी के एक फार्महाउस में राहुल की गुजरात यात्रा की तैयारी...

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम का जन्म दिन घामघूम से मनाया गया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : एजंसी मुंबई /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई महानगर मुंबई में हाल के दिनों में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम का जन्म दिन मुंबई में घामघुम से मनाया गया । मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम का जन्म दिन 6 फरवरी को था और उनका जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस के आजाद मैदान स्थित कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी । सब कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा था । इस अवसर पर सब छोटे बड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री निरुपम को जन्म दिन की बधाई दी । संजय निरुपम ने इस अवसर पर केक काटी और सबको केक खिलाकर सबका आभार व्यक्त किया । सब ने श्री निरुपम को हेपी बर्थ डे कहा और उनकी तंदुरुस्ती की  शूभ कामना की । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को यादगार बनाने हेतु मुंबई के अफलातून उपनगर अंधेरी के लोखंडवाला में गीत संगीत की म्युजिक नाईट का भी आयोजन किया था। / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई√•Metro City Post•के लिए...

"भाभीजी घर पर हैं..." टीवी सिरियल की अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अब कांग्रेस मेें /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :एजंसी मुंबई/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई, टीवी सीरियल की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने मंगलवार को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया था । शिल्पा शिंदे इसके पहले "महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना" पार्टी यानी कि मनसे को समर्थन दे रही थी । बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की । इस अवसर पर शिल्पा शिंदे ने बताया कि " मैं चाहती हूं कि राहुल गांधी प्राइम मिनिस्टर बने । कांग्रेस ने इस देश को लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं, और वर्तमान देश की परिस्थिति देते हुए देश में परिवर्तन की जरूरत हैं । जो सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती  इसीलिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की हैं । मनसे को समर्थन करने वाली शिल्पा शिंदे को जब यह पूछा गया कि "मनसे को समर्थन करते करते आपने क्यों कांग्रेस ज्वाइन की ?" तब शिल्पा शिंदे ने यह बताया था कि " मनसे सिर्फ मराठी मानुष पर ही फौकस करती हुई पार्टी हैं ।  जबकि कांग्रेस किसी भी जात, पात या धर्म को ध्यान में रखें बिना सभी...

मराठी के वरिष्ठ अभिनेता" कमांडर" रमेश भाटकर का निधन

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai /Photo (/s & Videos ) by : Google. Ramesh Bhatkar Mumbai/Report by Sparsh Desai. महानगर मुंबई की अलिजाबैथ अस्पताल में दिनांक 4 फरवरी को मराठी रंगभूमि, सिरियल और फिल्मों के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेता रमेश भाटकर का निधन हो गया । वे 70 साल के थे । वे पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे । उनके सोमवार रात को दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किये गये । वे कोंकण प्रांत के थे । उनके वडिल स्व.स्नेहल भाटकर भी मराठी रंगभूमि की जानी-मानी हस्ती थी । रमेश भाटकर ने मराठी के अलावा हिन्दी फिल्मों और सिरियलों में भी अपना योगदान दिया था । हिन्दी टीवी सिरियल "कमांडर" और "हल्लो ईन्स्पैक्टर"  से वो लोगो में लोकप्रिय हूऐ थे ।  आखिर में वो मराठी फिल्म "आई पाहिजे"और हिन्दी फिल्म" भावेश जोशी-द सुपर हीरो"में दिखाई दिए थे । भाटकर पिछले डेढ़ साल से कैंसर से बहादूरी से  लड़ रहे थे । पिछले 15 दिनों से उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगडा था । इसलिए उनको आइ सी यु में शिफ्ट किया गया था मगर वो यहां...

Breaking...घाटकोपर भट्ट वाड़ी स्थित लक्ष्मी कैटरर्स के परिवार का हुआ अकस्मात / रिपोर्ट :स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :शोश्यल मिडीया । /मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई   मिली जानकारी के अनुसार घाटकोपर वेस्ट की भट्ट वाडी स्थित लक्ष्मी केटरर्स कोंकणे बंधूकी मेटाडोर वेन को पंढर पुर में अकस्मात हूआ हैं । पूरी मेटाडोर वेन एसटी बस में घूस जाने पर यह अकस्मात हूआ हैं । इस अकस्मात में कितने लोग 6 हताहत हुए हैं । एक बच्ची  की

NCP के नेताओं ने हिन्दू महा सभा पर बैन लगाने की मांग की /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई गांधी निर्वाण दिन निमित 30 जनवरी को जब दिवंगत महात्मा गांधीजी को पूरा राष्ट्र श्रद्धांजलि दे रहा था । जब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की हिन्दु महासभा की सचिव साध्वी पूजा शकून पांडेय ने गांधीजी पूर्ण प्रतिमा पर गोलियां चलाकर और गांधी जी का पूतला जलाकर नाथुराम गोडसे की विचार धारा को समर्थन देने का निंदनीय कार्य किया हैं । एएमयू के छात्र छात्राओं ने पूजा शकून पांडेय की इस हरकत का विरोध करते हुए कहा था कि साध्वी पूजा शकून पांडेय ने बापु प्रतिमा पर गोलियां चलाकर राष्ट्र द्रोह का काम किया हैं । उस पर फौरन कार्रवाई करके उनको फांसी पर चढ़ा दिया जायें । महाराष्ट्र में NCP नेताओं जितेंद्र आव्हाड, सदाशिव मामा पाटिल और दूसरे लोगों ने हिन्दू महासभा पर बैन लगाने की मांग कर साध्वी पूजा शकून पांडेय पर देश द्रोह के तहत कार्रवाई करने की मांग की । पूरे देश में साध्वी पूजा शकून पांडेयने गांधीजीके पूतले पर गोलियां चलाकर नाथुराम गोडसे का समर्थन करने की निंदा हो रही हैं । Video देेे...

Mumbai में शुरू हूआ काला घोड़ा फेस्टीवल ...10फरवरी तक चलेगा/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : रवि यादव /मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई, महानगर मुंबई में दिनांक 2 फरवरी से जहांगीर आर्ट गैलरी से सटे रास्ते पर काला घोड़ा फेस्टीवल का आयोजन शुरू हो गया हैं । यह फेस्टिवल 10 फरवरी तक चलेगा । इस फेस्टीवल में बच्चों से लेकर वडिलों की दिलचस्पी वालें कार्यक्रम होते हैं । इस फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार की प्रतिमाएं, स्टोल्स, कपड़े,बोलिवूड़ की झांकियां,हस्तकला,संगीत,किताबें आदि कई साधनों की प्रस्तुति होती हैं । इस फेस्टिवल में प्रवेश निशुल्क हैं । बच्चों का सबसे प्यारा यह फेस्टिवल हैं ।  / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √• Metro City Post•के लिए ।