ठाणे में एक रिहायशी इमारत में भीषण लग गई आग.. अग्निशमन दल ने 140 लोगों की बचाई जान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई से सटे ठाणे में शुक्रवार 15 नवंबर को सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई । यहां केवागले एस्टेट की लुसवाड़ी में श्री राज दर्शन सोसायटी के मीटर बोक्स में अचानक छोटे विस्फोट से आग लग गई थी । इस सोसायटी के 40 से अधिक बिजली मीटर बोक्सीस में आग लग गई थी । जबकि आग ने विकराल रूप ले लिया था । सोसायटी के निवासियों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो गया था । लेकिन ठाणे आपदा प्रबंधन सेल और ठाणे अग्निशमन दल ने अपने जीवन को खतरे में डाल कर सभी 140 से अधिक निवासियों को सोसायटी से सुरक्षित बाहर निकाला था ।
फायर बिग्रेड के जवानों को आग्नेयास्त्रों को नियंत्रित करने में सफलता मिली थी । अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। लेकिन आग लगने की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई । यदि आपदा कक्ष और फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ी होनारत हो जाती ।
◆रिपोर्ट स्पर्श देसाई √● Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..