अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, ठाणे द्वारा हुआ स्नेह सम्मेलन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, ठाणे द्वारा इस साल भी सभी अग्रबंधुओं को एकत्रित कर के, दीपावली स्नेह मिलन के इस पावन अवसर पर गीत, संगीत एवं मनोरंजन से मस्ती भरी शाम का आयोजन किया गया। समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पिछले वर्षों में संस्था द्वारा किए गए अनेक कार्यक्रमों की झलकियां प्रस्तुत की गई। संस्था के चेयरमैंन महेश बंसीधर अग्रवाल ने बताया की हमारे भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज ने समाज व जनहित के लिय कई योजनाओं के चलन को शुरू किया था । उन्ही के बताए मार्गदर्शन पर चलते हुए अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिये गये थे । इस अवसर पर संस्था को हमेशा सहयोग करने वाले अतिविशेष अतिथिगणों का सम्मान भी किया गया था ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Metro City Post # MCP•News Channel • के लिए ...
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..