मुंबई युवा कांग्रेस ने गांधी परिवार की SGP सुरक्षा हटाये जाने पर की कड़ी निंदा, लगायें भाजपा के खिलाफ नारे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

●Photos by Sparsh Desai●

                .   मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


महानगर मुंबई के युवा कांग्रेस ने गांधी परिवार की SGP सुरक्षा हटाने की कड़ी निंदा की और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर यह सुरक्षा वापस दी जाने की बात कही थी ।
महानगर मुंबई के राजीव गांधी भवन के परिसर में दिनांक 17 नवंबर शनिवार को मुंबई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरपाल सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश यादव और उपाध्यक्ष सुरज ठाकुर के अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था । उसके साथ कई युवा कांग्रेस के कार्य कर्ता जूड़े थे ।
इन लोगों ने भाजपा, गृहमंत्री अमित शाह और दूसरे लोगों के खिलाफ नारे बाजी कर अपनी कड़ी नाराजगी जताई थी ।
इन लोगों ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा था कि जब गांधी परिवार को अल कायदा, एलटीटीई, खालीस्तान और आतंकियों से जान का खतरा हैं तो ऐसे वक़्त में उनकी यह सुरक्षा क्यों हटायी ? गांधी परिवार ने राष्ट्र के लिए दो दो बलिदान दिये हैं और उसके मदेनज़र उनको यह लाईफ टाईम SGP सुरक्षा प्रदान की गई थी तो इसको अमित शाह ने क्यों हटाया । गांधी परिवार को यह सुरक्षा फौरन वापस लौटाई जाए वर्ना आनेवाले दिनों में हमें सड़क पर उतरकर आंदोलन करना होगा ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √● Metro City Post # MCP● News Channel● के लिए...


Comments