मेट्रो 3 के विरोध में शिवसेना का आंदोलन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई◆
भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने अब अपना विरोध आक्रामक तरीक़े से व्यक्त करना शुरू कर दिया है और उसी स्वरूप से मेट्रो -3 के लिये अपनी भूमिका बरकरार रखी है।
मुंबई के गिरगांव इलाके में मेट्रो -3 का काम चालू हैं । वहां एक डम्पर के कारण शिवसेना के विरोध ने हिंसक मोड़ ले लिया था और गिरगाव में एक डम्पर की भारी तोडफोड की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चर्नी रोड स्टेशन के बाहर मेट्रो के काम के लिए रास्ते में एक डम्पर खड़ा किया गया था। यह डम्पर पीके एंटरप्राइजेज के एक ठेकेदार का था। उस डम्पर के कारण लोगों को आवाजाही में तकलीफ आने के बाद उनको हटाने के लिए कहा गया था मगर डम्पर को हटाया नहीं जाने पर उस जगह पर आंदोलन शुरू हो गया था और लोगों ने उस डम्पर के कांच को तोड़ दिया था । घटना के बाद से पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इस बारे में बात करते हुए, शिवसेना नेता पांडुरंग सकपाल ने कहा था कि मेट्रो के काम के कारण पिछले एक साल से लोगों को तकलीफ हो रही हैं। हमने मांग की कि रास्ते से डंपर को हटाया जाए। दक्षिण मुंबई में भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने पर भी डंपर आवाजाही चालू थी। इससे नागरिकों को तकलीफ होती थी और स्कूली छात्रों को भी तकलीफ़ होती थी ।सभी से अनुरोध करने से भी मदद नहीं मिली थी ना सहायता मिलती थी । इसलिए हमने हमारे तरीक़े से यह आंदोलन किया है । अब जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम, मेट्रो और पुलिस सभी तरह से सहयोग करते हैं तो हम शांत तरीक़े से आंदोलन करेंगे । उन्होंने इस समय कहा कि नागरिकों की समस्याओं को लेकर हम सड़क पर उतरे हैं । कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..