मुंबई में कांग्रेस केपूर्व मंत्री बाबासाहेब ढाबेकर का हुआ निधन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
। Photo Courtesy Google
मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई में पूर्व मंत्री बाबासाहेब ढाबेकर का आज निधन हो गया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वे 12 वर्षों तक अकोला में जिला परिषद के अध्यक्ष रहे थे । मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
इस बीच, ढाबेकर ने निर्दलीय के रूप में करंजा सीट से चुनाव लड़ा था। वे जीत भी गए थे। उन्होंने साल 1995 विधानसभा में भाजपा-शिवसेना गठबंधन का समर्थन किया था । उसी समय, उन्होंने छह निर्दलीय विधायकों का नेतृत्व किया था । उन्होंने गठबंधन सरकार में राज्य मंत्री पद भी प्राप्त किया था।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post # MCP•News Channel• के लिए ...
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..