राजस्थान में निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जबरदस्त जीत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

◆ Photos Courtesy Google ◆

                      मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

हाल ही में कर्नाटक में अर्बन लोकल बोडी के चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिलने के बाद अब राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में जबरदस्त जीत मिली हैं ।  यहां 49 निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हुए । यहां राजस्थान में 2105 वार्डों के लिए आज 19 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई । मतगणना का परिणाम शाम 4 बजे बाद घोषित हुआ । जो कांग्रेस पक्ष की फेवर में  रहा और कांग्रेस ने भाजपा को बहुत पीछे धकेल दिया था । पूरे राजस्थान में मुख्य मंत्री अशोक गहलोत का जादू चल गया था । राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार कांग्रेस ने 961 वार्डों में जीत दर्ज की थी । जबकी  भाजपा को 737 वार्डों में जीत मिली थी । इस निकाय चुनावों  निर्दलीयों  का भी दबदबा बना रहा । प्रदेश के 386 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार लोग जीते थे । प्रादेशिक पक्ष बसपा ने 16, माकपा ने 2 और एनसीपी ने 3 वार्डों में अपनी जीत दर्ज कराई । हालांकि जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो महापौर के प्रस्ताव के कारण स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित किए गए हैं ।
इस चुनावी जीत से राजस्थान कांग्रेस में एक नया जोश भर गया हैं । हर जगह खुशी का माहौल है ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई