जब तक सुरज चांद रहेगा वल्लभ गुरू तेरा नाम रहेगा के लगे जयकारे एवं वल्लभ गुरू 150 वर्ष जन्म महोत्सव पर गुणानुवाद सभा का सम्पन्न / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
Photos by Agency
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुम्बई के भायखला में पंजाब केशरी युगदृष्टा आचार्य श्रीमद विजय वल्लभसूरीश्वरजी महाराज के "जन्म सार्धशताब्दी" (150) वर्ष प्रारंभ के उपलक्ष में पहले दिन भायखला मंदिर से सुबह 8 बजे गाजे बाजे के साथ,गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सुरिश्र्वरजी म.सा के शुभ निश्रा में भव्य वरघोडा का आयोजन हुआ । जिसमें जब तक सुरज चांद रहेगा वल्लभ तेरा नाम रहेगा के लगे जयकारों के साथ नास्ते वल्लभ भक्त निनिकले थे । कार्यक्रम के बाद स्वामिवात्सल्य का आयोजन भी रखा गया था । दुसरे दिन पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभसूरी म.सा.के समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरिजी म.सा
उपाध्याय श्री योगेंद्र विजयजी म.सा उपाध्याय श्री अनंत चंद्र विजयजी म.सा और मुंबई में विराजित समुदाय के सभी साधु साध्वीजी भगवन की शुभ निश्रा में पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरिजी म.सा के सार्ध शताब्दी (150वर्ष) प्रारंभ के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय महोत्सव का दूसरा दिन श्री नेमि सूरि जी समुदाय के आचार्य श्री प्रभाकर सूरिजी म.साआचार्य श्री राजहंस सूरिजी म.साआचार्य श्री श्रीचंद्र सूरिजी म.सा श्री सागरानंद सूरि समुदाय मुनिराज श्री लब्धि चंद सागरजी मसा मुनिराज श्री विनम्र सागरजी म.सा आदि
श्री भुवनभानू सूरि समुदाय
पन्यास श्री जिनरक्षित विजयजी म.सा पन्यास श्री मनोभूषण विजयजी म.सा श्री भक्ति सूरिजी समुदायआचार्य श्री हेमचन्द्र सूरिजी म.सा आचार्य श्री शीलरत्न सूरिजी म.सा आदि ठानाश्री राम सूरि(डेहलावाला) समुदाय पन्यास श्री जिनरत्न विजयजी म.सा श्री धर्म सूरिजी समुदायआचार्य श्री ललितसेन सूरिजी म.सा श्री राजेन्द्र सूरि जी समुदाय मुनिराज श्री पीयूष विजयजी म.सा आदि ठाणा 3श्री बुद्धिसागर सूरिजी समुदाय पन्यास श्री नयपद्मसागर विजयजी म.सा आदि विशाल साधु साध्वीजी भगवंत की उपस्थिति में गुणानुवाद सभा हुई थी ।
गुरु आत्म और गुरु वल्लभ की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।
उपस्थित सभी गुरु भगवंतों ने गुरु वल्लभ के गुणों का गुणगान किया जिसका सारांश यही था कि वर्तमान काल में गुरु वल्लभ की समाज को आवश्यकता है।उनके विकास शील विचारो की जरूरत है " जैन समाज मे एकता के लिए वल्लभ की आवश्यकता है। पूज्य गच्छाधिपति गुरुदेव ने कहा था कि वल्लभ को मत मानो तो भी चलेगा पर वल्लभ की मानो। इस सम्पुर्ण कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध संगीतकार अनिल जी गेमावत ने अपनी मधुर वाणी से सबको झुमाया।
सेठ मोतिशा ट्रस्ट भायखला के द्वारा गुरु वल्लभ के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन हुआ। दिव्या जैन ने गुरु भक्ति का गीत गाया।। इस समय भायखला संघ के तमाम ट्रस्टीगण, पंजाब के वल्लभ भक्त,प्रविणजी मुण्डारा,खुबीलालजी,श्री वरकाणा जैन मित्र मण्डल के अध्यक्ष महिपाल भाई कांकरिया, मुकेश भाई, निर्मलजी महेता,कमलेश भाई,दिलखुश भाई , जगदीश भाई, दिलिप भाई, महावीर मानव सेवा ग्रुप मुम्बई के संस्थापक विक्रम कुशलराजजी सुराणा, संदिप भाई भीनमाल, संपादक गजराजजी महेता आदि महानुभाव उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post # MCP • News Channel• के लिए ...
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..