जयजयकार के साथ चढ़ाई गई ध्वजा किंजल टाँवर भायखला के जैन मंदिर पर / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई के भायखला वेस्ट में किंजल टाँवर में आये हुए श्री मुनिसुव्रतस्वामी मंदिरजी की वार्षिक ध्वजा,सतरभेदी,पुजा और वार्षिक चढ़ावे के आयोजन के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध संगीतकार नरेन्द्रजी वाणीगोता, बाड़मेर के सुप्रसिद्ध युवा सिंगर गौरव जैन, सिंगर रणजीत भाई, सिंगर भव्य जैन, सिंगर करण जैन के आध्यात्मिक संगीत का भी आयोजन हुआ । इसके अलावा पू. गुरू भगवंतो की शुभ निश्रा एवं गाजे बाजे के साथ,सकल संघ के साथ, जयकारों के साथ चढ़ाई गई ध्वजा और हुआ स्वामिवात्सल्य । जिसके लाभार्थी थे श्रीमती सुखीदेवी सुमेरमलजी वाणीगोता अंतरराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध संगीतकार नरेन्द्र भाई सुमेरमलजी वाणीगोता परिवार । इस पावन अवसर पर साहित्यकार प्रदिपजी ढालावत, समाजसेवी भरतजी कोठारी, संवाददाता विक्रम कुशलराजजी सुराणा, संगीतकार आशिष भाई भीनमाल,मुंबई राजस्थान के प्रमुख संपादक ललितजी शक्ति, महावीर राठौड़,प्रविण भाई और दिलिप जैन आदि जैन श्रेष्ठी मौजूद रहे थे ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √● Metro City Post # MCP●News Channel ● के लिए...
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..