√• शादी संबंधी आयोजन व धर्म स्थलों को जुलाई से खोलने की छूट सम्भव /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• शादी संबंधी आयोजन व धर्म स्थलों को जुलाई से खोलने की छूट सम्भव /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान में शादी संबंधी आयोजन एवं सभी तरह के धर्म स्थलों को जुलाई से सशर्त छूट देने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान करीब डेढ़ महीने पहले से शादी संबंधी आयोजनों व धार्मिक स्थलों को खोलने पर 30 जून तक प्रतिबंध लगाया हुआ है।

हालांकि सूत्रों ने बताया कि इस वीकेंड कर्फ्यू के बाद सरकार और छूट देने के लिए अनलॉक की एक और छोटी गाइडलाइन जारी कर सकती है, जिसमें बाजार का समय बढ़ाया और रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय घटाया जा सकता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना समीक्षा एवं वैक्सीनेशन को लेकर रविवार को ओपन वीसी बुलाई थी। इसमें सभी राजनीतिक दल, धर्म गुरुओं सहित मंत्री-विधायक व सांसद शामिल हुए थे।

सूत्रों के अनुसार अनलॉक की एक और गाइडलाइन जारी करने के लिए सशर्त छूटों पर गृह विभाग काम कर रहा है। माना जा रहा है कि सिनेमाघर, मल्टीप्लैक्स, कोचिंग सेंटरों में अभ्यर्थियों को बुलाने जैसी सशर्त छूट के प्रवधान तैयार किए जा रहे हैं।

गृह विभाग की ओर से नई गाइडलाइन का ड्राफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा जाएगा और अंतिम फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे। गौरतलब है कि अनलॉक की पहली गाइडलाइन में सरकार ने कहा था कि कोरोना के एक्टिव केस 10 हजार से नीचे जाने पर वीकेंड कर्फ्यू हटाने को लेकर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि वर्तमान में ये आंकड़ा काफी कम हो चुका है । एक जुलाई से खोले जा सकते है देशभर में स्कूल और कॉलेज, दूसरे शिक्षण संस्थानों को खोलने पर भी बन सकती है सहमति ।

कोरोना के मामले की कमी को देखते हुए देशभर में एक जुलाई से स्कूल- कॉलेज खोले जा सकते हैं । इसके साथ दूसरे सभी शैक्षणिक संस्थान भी खोले जा सकते हैं, लेकिन अभी संस्थानों में परीक्षा, दाखिले और शोध कार्यों की ही अनुमति रहेगी । तीसरी लहर के आने की संभावनाओं को देखते हुए कक्षाओं के संचालन को लेकर अभी असमंजस बरकरार है । ज्यादा संभावना है कि कक्षाओं को ऑनलाइन ही खोला जाए. शिक्षा मंत्रालय इसके लिए गाइडलाइन जारी कर सकता है ।

यूपी में शिक्षण संस्थानों को खोलने की अभी तक घोषणा नहीं:
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल- कॉलेज चरणबद्ध तरीके से फिर से खुलेंगे. लगभग सभी राज्यों में बच्चों को स्कूलों और कॉलेजों में जाने की अनुमति देने के लिए एक लिखित सहमति आवश्यक होने की उम्मीद है. अभी तक यूपी सरकार ने राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा नहीं की है. उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि 20 मई से सभी राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखी जाएंगी ।

यूपी : जुलाई में स्कूलों के खुलने के बाद भी छात्रों को नहीं बुलाया जाएगा:
इस बारे में प्रदेश के शिक्षा विभाग के अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि प्रदेश में स्कूल एक जुलाई से खुल सकते है लेकिन अभी बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जायेगा । शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा सकता है । शिक्षक स्कूल से ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे । इसके अलावा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के निर्धारण में ये शिक्षक अपनी भूमिका निभा सकते हैं । सरकार के आदेश पर ही स्कूल 30 जून तक के लिए बंद हैं और उनके आदेश पर ही आगे खुलेंगे ।

यूपी सरकार : शिक्षक स्कूले से ही लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं:
अभी तक यूपी सरकार ने राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा नहीं की है । उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि 20 मई से सभी राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखी जाएंगी । शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा सकता है । शिक्षक स्कूल से ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे. इसके अलावा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के निर्धारण में ये शिक्षक अपनी भूमिका निभा सकते हैं. सरकार के आदेश पर ही स्कूल 30 जून तक के लिए बंद हैं और उनके आदेश पर ही आगे खुलेंगे ।

मध्य प्रदेश में खुल सकते हैं स्कूल:
कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के बाद मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में संभावना है कि एमपी में कक्षा पहली से 12वीं तक के स्कूलों को जल्द खोला जाएगा । एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अभी स्कूलों को खोलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है । इस संबंध में कैबिनेट का सामूहिक फैसला लिया जाएगा ।

दिल्ली:दिल्ली में चल रहे कोरोना संकट के बीच स्कूल  ऑनलाइन मोड में काम करना जारी रखेंगे ।
अनलॉक नई गाइडलाइन, धार्मि​क स्थलों को सशर्त खोला जाएगा, बाजारों का भी बढ़ेगा समय ।
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब खत्म होने को है और इसे देखते हुए राज्य सरकार आज अनलॉक को लेकर नई छोटी गाइडलाइन जारी कर सकती है। इसके तहत धार्मिक स्थलों को एक-दो दिन में खोल दिया जाएगा और इसके साथ ही बाजारों को खोलने का समय भी बढाया जाएगा।साथ ही वीकेंड कफर्यू के भी हटाए जाने की संभावना है। सीएम अशोक गहलोत ने गृह विभाग के अधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश दे दिए है और विभाग इसे अंतिम रूप दे रहा है।

राजस्थान में जुलाई से शादी समारोह की छूट :
प्रदेश में अभी शादी संबंधी बड़े आयोजन में रोक लगी है। विवाह स्थल संचालक और टेंट व्यवसायी इसे हटाने की मांग कर रहे है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत जुलाई से इसमें छूट देंगे और हालांकि इसमें कुछ शर्त लगाई जाएगी। राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान करीब डेढ़ महीने पहले से शादी संबंधी आयोजनों व धार्मिक स्थलों को खोलने पर 30 जून तक प्रतिबंध लगाया था। सूत्रों ने बताया कि अब इसे हटाया जाएगा।

राजस्थान में सिनेमाघर, मल्टीप्लैक्स, कोचिंग सेंटरों को भी अनुमति :
माना जा रहा है कि नई गाइडलाइन के तहत सिनेमाघर, मल्टीप्लैक्स, कोचिंग सेंटरों में अभ्यर्थियों को बुलाने जैसी सशर्त छूट के प्रवधान तैयार किए जा रहे हैं। इसमें विभाग की ओर से नई गाइडलाइन का ड्राफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा जाएगा और अंतिम फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे।

राजस्थान में एक्टिव केस घटे :
इस बीच दो लाख को पार कर चुकी एक्टिव केसों की संख्या अब तीन हजार के आसपास रह गई है। यहीं स्थिति बनी रही तो जल्द ही प्रदेश के अधिकांश जिले कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे। प्रदेश में रविवार को संक्रमण के 144 केस मिले है। इसमें 33 में से 8 में एक भी केस नहीं मिला,जबकि 8 में 1-1, तीन जिलों में 2-2 तथा 4 जिलों में 3-3केस मिले। जयपुर में 30, अलवर में 26, जोधपुर में 13 और सीकर में 12 सर्वाधिक केस वाले जिले है। बाकी बचे जिलों में भी केसों की संख्या नगण्य रही। गौरतलब है कि अनलॉक की पहली गाइडलाइन में सरकार ने कहा था कि कोरोना के एक्टिव केस 10 हजार से नीचे जाने पर वीकेंड कर्फ्यू हटाने को लेकर भी विचार किया जा सकता है।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#गाइडलाइन

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई