√• मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र में 9 जून से 12 जून के बीच भारी बारिश की संभावना/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र में 9 जून से 12 जून के बीच भारी बारिश की संभावना/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】हाल के दिनों में बंगाल की खाड़ी में हलचल होने की संभावना बनी है । मौसम विभाग ने दी जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है । इसका सीधा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड पर पड़ सकता है । वहीं, मध्य प्रदेश पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है । जिसका मराठवाड़ा, तेलंगाना और तमिलनाडु में असर दिख सकता है ।
मौसम विभाग ने इस हफ्ते महाराष्ट्र में मुंबई तथा राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है । मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र आरएमसी के अनुसार क्षेत्र में अगले 5 दिन में मौसम बिगड़ने की कई चेतावनी दी गई है । कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है ।
इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किसी अनहोनी से निपटने के लिए राज्य प्रशासन को तैयार रहने का आदेश दिया है । उन्होंने राज्य प्रशासन को निचले स्थानों, क्षतिग्रस्त भवनों और भूस्खलन वाली जगहों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है । मुख्यमंत्री ने संरक्षक मंत्रियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ बैठक करने को कहा । मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र में 9 जून से 12 जून के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे में राज्य सरकार किसी अनहोनी का सामना करने के लिए तैयार है ।
8 जून मंगलवार की सुबह मुंबई के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी । जिसके बाद कहीं-कहीं जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी । मुम्बई के सायन इलाके में तेज बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव हो गया था। 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#बारिश


Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..