√• ताजा अपडेट : राजस्थान के कई जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• ताजा अपडेट : राजस्थान के कई जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】बाडमेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर के लिए अलर्ट जालोर और नागौर में भी अंधड़-बारिश की संभावना । अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट किया गया जारी था।
बाड़मेर : में अचानक बदला मौसम ने मिजाज ।
ग्रामीण क्षेत्रों में आंधियों के साथ तेज गर्जना शुरू।
आज पूरे दिन जिले भर तेज गर्मी के साथ बनी रही उमस । मौसम के अनुसार कई क्षेत्रों में आ सकती है बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत । राजस्थान के कई जिलों में 17 से 21 तारीख तक धूल भरी आंधी, हल्की बारिश कई कई तूफानी बारिश की संभावना । जालोर : जिले में मानसून के पहले 4 बार आ गया अंधड़ ।
40 किमी की रफ्तार से पहुंचा जालौर, देर रात रुक रुक कर होती रही बारिश, बागोड़ा में सर्वाधिक 8 और जालौर में 4 एमएम हुई बारिश, मौसम सूत्रों के अनुसार तेज हवा के साथ अंधड़ आने की संभावना, तापमान में 3 से 5 डिग्री की हुई गिरावट ।
चौहटन, बाड़मेर: चौहटन सरहदी क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज । ग्रामीण इलाकों में बारिश का दौर जारी, धनाऊ,आलमसर,बावड़ी सहित कई गांवों में हो रही है बारिश, चौहटन में काली घटाओं के साथ चल रही है धूल भरी आंधी, चौहटन आसपास क्षेत्रों में गर्मी व उमस से मिली बड़ी राहत । राजस्थान में मौसम के दो रूप, पश्चिमी इलाके में हुई राहत की बारिश तो पूर्वांचल में भयंकर उमस से छूटे पसीने ।
राजस्थान में आज 17 जून मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे है. गर्मी से तप रहे पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर में आज राहत की बारिश हुई । इन जिलों में आज सुबह से बादल छाए रहे और उसके बाद तेज बारिश हुई । वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अलवर, नागौर, सीकर क्षेत्र में तेज गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुटा दिए ।
आंधी के साथ बरसी राहत की बारिश:
आज बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे । हवा कम चलने से वहां कुछ समय तो उमस रही, लेकिन सुबह 11 बजे बाद वहां आंधी चलनी शुरू हो गई और देखते ही देखते बारिश का दौर शुरू हो गया । बाड़मेर के शिव, चोहटन सहित कई जगहों पर तेज बारिश हुई । जैसलमेर जिले और उसके दूर-दराज के रेगिस्तानी इलाकों में भी तेज बारिश के बाद हुई, जिसके बाद कई जगहों तो पानी की नदियां से बहने लगी ।
जिले के सीमावर्ती रामगढ़ क्षेत्र में आसूतर मार्ग पर दस रीडमल माइनर बरसाती पानी बहने लगा । बीकानेर जिले में भी पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जिसके बाद इन जिलों में तापमान 2-3 डिग्री तक नीचे आ गया ।
दक्षिणी राजस्थान में छाए रहे बादल:
इधर, दक्षिण राजस्थान के कोटा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर और सिरोही के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे । बांसवाड़ा में तड़के तेज आंधी के साथ बारिश हुई । यहां शहर की सिंधी कॉलोनी में मकान के बाहर नीम के पेड़ की बड़ी शाखा टूटकर गिर गई, जिससे पेड़ के नीचे खड़ी कार का छत्त का हिस्सा टूट गया । वहीं तेज आंधी के कारण यहां कई जगह बिजली पोल भी गिर गए ।
मौसम विभाग की चेतावनी: 18 जून कोचल सकती है तेज हवाएं । मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में 18 जून को 30-50 किलोमीटर गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है । साथ ही आज उदयपुर, अजमेर संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है । राज्य में अगले 3-4 दिन अलग-अलग जगहों पर प्री-मानसून की बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•"#राजस्थान

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..