√•जम्मू कश्मीर : जम्मू में पहली बार सैन्य ठिकानों पर हुआ ड्रोन से हमला! हाई अलर्ट पर अंबाला/ पठानकोट/ अवंतीपुरा बेस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•जम्मू कश्मीर : जम्मू में पहली बार सैन्य ठिकानों पर हुआ ड्रोन से हमला! हाई अलर्ट पर अंबाला/ पठानकोट/ अवंतीपुरा बेस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【 मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर कल देर रात दो धमाके हुए थे । पहला धमाका रात 1:37 बजे हुआ और दूसरा ठीक 5 मिनट बाद 1:42 बजे हुआ था । वायुसेना का कहना है कि दोनों ही धमाकों की इंटेसिटी बहुत कम थी और पहला धमाका छत पर हुआ था इसलिए छत को नुकसान पहुंचा है लेकिन दूसरा धमाका खुली जगह पर हुआ था । धमाके में दो जवानों को भी मामूली चोटें आई हैं । ये धमाका कैसे हुए और किसने किए? इसकी जांच की जा रही है,लेकिन अब तस्वीर इस धमाके को एक आतंकी हमले की साजिश की ओर इशारा कर रही है । एयरफोर्स स्टेशन पर एनआईए और एनएसजी की टीम पहुंच चुकी है और इस धमाके की जांच टेरर एंगल से भी कर रही है । इस घटना के बाद अम्बाला,पठानकोट और अवंतिपुरा एयरबेस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है ।
इस धमाके को ड्रोन अटैक माना जा रहा है । शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ड्रोन अटैक के जरिए यहां खड़े एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर को टारगेट करने की कोशिश थी अगर ये धमाका ड्रोन हमला साबित हो जाता है तो ये देश के सैन्य ठिकाने पर हुआ देश का पहला ड्रोन अटैक होगा । सूत्रों के हिसाब से यह धमाके जैश अथवा लश्कर के आतंकीयों ने करवाने की सेना को आशंका है । इस धमाके के सिलसिले में पुलिस ने दो संग्दिधो को गिरफ्तार किया है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#जम्मू

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..