√• उत्तर पश्चिम राजस्थान में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, बारिश की संभावना/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• उत्तर पश्चिम राजस्थान में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, बारिश की संभावना/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】इस समय जैसलमेर के पश्चिम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है ।  वही दूसरा सिस्टम उत्तरपूर्वी राजस्थान व उससे सट्टे हुए उत्तरप्रदेश के आसपास बना हुआ है । दोनों से एक कमजोर ट्रफ बनी हुई है । अगले 24 घण्टो में खण्ड बारिश जोधपुर सम्भाग व अजमेर, उदयपुर, कोटा सम्भाग में बढ़ती देखी जाएगी। वहीं 2 जून दोपहर के बाद से गंगानगर, हनुमानगढ,  चूरू, बिकानेर और नागौर में बहुत हल्की मध्यम खण्ड में बारिश होगी । कुछ जगहों पर तेज़ बारिश भी देखने को मिलेगी । हनुमानगढ़ व दक्षिण गंगानगर व चुरू के बीच वाले क्षेत्रों पर कही कही इक्का दुक्का स्थानों पर मध्यम से लेकर भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी । अगले 24 घँटों में पश्चिम व उतरी गंगानगर, हनुमानगढ के बाकी क्षेत्रों में  कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश व ओलावृष्टि दर्ज की जाएगी । यहाँ 2 से 7 जून तक टोटल बारिश कई क्षेत्रों में 50 से 80 मिलीमीटर तक भी होगी । साथ ही बिकानेर और नागौर के क्षेत्रों में भी बारिश दक्षिण की ओर बढ़ती देखी जाएगी । यह खण्ड बारिश का दौर आज 2 जून दोपहर बाद से शुरू होने की संभावना बनी हैं । नागौर, कुचेरा और खींवसर से लेकर जायल परबतसर, कुचामण डेगाना व कोलायत नोखा, बिकानेर, खाजुवाला पूगल, रावलामंडी, छत्तरगढ़, सत्तासर और लूणकरणसर में भी मेघगर्जन व हल्कि मध्य तो कही कही तेज़ बारिश इन क्षेत्रों के आसपास दर्ज की जाएगी । दोपहर 1 बजे के आसपास से लेकर बढ़ने की संभावना है और केवल अगले 24 घँटों के समय मे भी कही कही मध्यम से लेकर भारी बारिश दर्ज की जा सकेगी । साथ चूरू के राजगढ़,  रतनगढ, फतेहपुर, तारानगर, सरदार शहर बिकानेर झँझुनूं अलवर जयपुर सीकर भरतपुर तक भी मध्यम तेज बारिश का दौर चलेगा । जिसमे जयपुर शहर सहित आसपास के बड़े दायरे में तेज़ बारिश के साथ ही कही कही जयपुर में मध्यम से लेकर भारी बारिश अगले 24 घण्टो में दर्ज होने की संभावना है ।

●●एक पश्चिम-विक्षोभ 4 जून की शाम तक उत्तर पश्चिम भारत मे फिरसे दस्तक देगा । जोकि कमजोर ही होगा लेकिन अरब सागर से आने वाली लगातार नमी वाली हवाएँ इससे प्रेरित एक परिसंचरण जैसलमेर के पश्चिम से उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा । साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी ट्रफ के कारण आद्र हवाएँ यहाँ पहुँच रही है । जिस कारण उत्तरपश्चिम भारत को लगातार प्रभावित करेगी व तापमान में गिरावट के साथ उमस खूब बढ़ेगी ।

●●दक्षिण पश्चिम राजस्थान :
यहाँ जोधपुर सम्भाग के पाली जिले आज 2 जून को उत्तरी पाली से ज़िलें में जून महीने की पहली बारिश की शुरूआत होगी । हल्की मध्यम खण्ड बारिश से रूप में तवज़ अन्धड़ भी चलने की संभावना है ।
जिसमे लम्बिया निमाज, जैतारण, रायपुर में सुबह 11 बजे के मौसमी आंकलन के हिसाब से दोपहर 1 से 3 बजे के आसपास यहाँ बारिश की शुरुआत होगी । साथ ही जोधपुर जिले के बाप तहसील भोपालगढ़, पीपाड़ बिलाड़ा, जोधपुर, फलोदी, ओसिया, लोहावट और देचू में आज मौसम बदलेगा ।  बादलो की आवाजाही बढ़ने के साथ तेज़ अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि जैसी गतिविधियों की शुरुआत देखी जाएगी । साथ ही जैसलमेर के उत्तरी भागों जैसे राघवा रामगढ़ से लेकर बहला मोहनगढ़ व बिकानेर से सट्टे हुए भागों तक अगले 24 घण्टो में तेज अन्धड़ के साथ मध्यम खण्ड बारिश व ओलावृष्टि की शुरुआत होगी जोकि धीरे धीरे दक्षिणपश्चिम जैसलमेर, बाड़मेर, शिव बालोतरा, फलसूंड शेरगढ़, जोधपुर के बचे हुए क्षेत्रों  में आज से व सम्भाग के दक्षिण में जालौर सिरोही पाली के बचे हुए क्षेत्रों तक अगले 72 घण्टो के दौरान मौसम परिवर्तन वे हल्कि मध्यम से लेकर कही कही तेज़ खण्ड बारिश होगी । कहीं कुछ क्षेत्रों में बीच बीच मे मौसम बूंदाबांदी या बौछार के बीच शुष्क भी रहेगा । दौरान दिनांक2 जून से 5 जून के दौरान जोधपुर सम्भाग के जिलों में लगातार अरब सागरीय पवनें आद्रता भरी चलती रहेगी । उमस लगातार बढ़ते हुए परेशान भी करेगी ।

●●दक्षिण पूर्वी राजस्थान :
 यहां भी जल्द एक दौर झमाझम या मुश्लाधार बारिश का शुरू होने की संभावना हैं ।वह भी 24 घण्टो में । जिसमे भीलवाडा, राजसमन्द, उदयपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी बारां और  झालावाड़ व साथ ही पुर्वी राजस्थान से सट्टे नीमच मंदसौर में रतलाम तक हल्की मध्यम 7 से 15 मिलीमीटर व कुछ क्षेत्रोँ में 15 से 25 मिलीमीटर तक कि मध्यम तवज़ खण्ड बारिश होगी 2 जून से 5 जून के समय मे ।

●● दक्षिण पुर्वी मध्य राजस्थान में होगी तेज़ बारिश :अरब सागर से आने वाली हवाओँ से बढ़ती नमी के कारण अरावली के पास हवाएँ ऊपर उठते हुए पूर्व की ओर बढ़ेगी । जोकि अरावली को पार करने के लिए जैसे ही ऊपर उठेगी वो हवाएँ नम व गर्म होगी । जिससे बादलो का भारी निर्माण अरावली से पुर्वी राजस्थान तक होगा । जोकि धीरे धीरे पश्चिम राजस्थान तक बढ़ेगा । ये सिलसिला 1 से 7 जून के बीच राजस्थान में लगातार हर दिन 25 से 40 % क्षेत्रों में बारिश अन्धड़ व मौसम के साथ रहेगा । यहां धौलपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, टोंक और अजमेर में भी मध्यम से तेज़ छितराई बारिश व कुछ ओलावृष्टि के साथ तवज़ अन्धड़ चलने की सम्भावना हैं । तापमान 3 से 5 डिग्री तक कि गिरावट देखी जाएगी व गर्मी से एक बार राहत मिलेगी ।

●●पुर्वी मध्य राजस्थान में होगी तेज़ बारिश ।
अरब सागर से आने वाली हवाओँ से बढ़ती नमी के कारण अरावली के पास हवाएँ ऊपर उठते हुए पूर्व की ओर बढ़ेगी । जोकि अरावली को पार करने के लिए जैसे ही ऊपर उठेगी । वो हवाएँ नम व गर्म होगी । जिससे बादलो का भारी निर्माण अरावली से पुर्वी राजस्थान तक होगा । जोकि धीरे धीरे पश्चिम राजस्थान तक बढ़ेगा । ये सिलसिला 1 से 7 जून के बीच राजस्थान में लगातार हर दिन 25 से 40 % क्षेत्रों में बारिश अन्धड़ के साथ मौसम रहेगा । यहां धौलपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, टोंक और अजमेर में भी मध्यम से तेज़ छितराई बारिश व कुछ ओलावृष्टि के साथ तवज़ अन्धड़ चलने की सम्भावना है । तापमान 3 से 5 डिग्री तक कि गिरावट देखी जाएगी व गर्मी से एक बार राहत मिलेगी ।

●●उत्तर पूर्वी राजस्थान :
यहां पर झँझुनूं, सीकर, अजमेर, टोंक, अलवर, जयपुर में अगले 6 से 8 घण्टो में हल्की मध्यम खण्ड बारिश होगी ।  साथ ही जयपुर शहर व आसपास मध्यम से लेकर भारी बारिश देखी जाएगी।  जिसमें कुछ क्षेत्रों में मुश्लाधार झड़ी कुछ समय मे लगती हुई देखी जाएगी । सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर और दौसा में भी खण्ड बारिश 24 से 72 घण्टो में होगी ।  साथ ही सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली में ये बारिश 2 जून के समय दोपहर से लेकर देर रात के बीच होने की उम्मीद है ।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#राजस्थान#चक्रवात

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई