√• दुबई ने भारत को यात्रा की दी छूट, फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले जान लें जरूरी बातें / मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• दुबई ने भारत को यात्रा की दी छूट, फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले जान लें जरूरी बातें / मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे दी है । हालांकि ऐसे लोगों के लिए यूएई द्वारा स्वीकृत कोरोना टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है । "गल्फ न्यूज "की खबर के मुताबिक, दुबई में संकट व आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल में संशोधन की घोषणा की है । इस समिति की अगुवाई शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम करते हैं ।

इससे पहले यूएई ने 2020 में भारत और अन्‍य देशों के पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए थे । लेकिन कोरोना वायरस के डेल्‍टा वैरिएंट के सामने आने के बाद भारतीय यात्रियों के लिए फिर से प्रतिबंध लगा दिए गए थे । रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई सरकार ने जिन 4 टीकों को मान्यता दी है उनमें सिनोफार्म, फाइजर-बायोनटेक, स्पूतनिक-वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका शामिल है ।

दुबई यात्रा की प्‍लानिंग से पहले आपको ये बातें जानना जरूरी हैं:
1. यह छूट भारत और अन्‍य देशों में दुबई निवासियों के लिए दी गई है ।
2. संयुक्‍त अरब अमरात ने 4 वैक्‍सीन को मंजूरी दी है । नए नियमों के मुताबिक जो लोग इन 4 वैक्‍सीन के दो डोज लगवा चुके हैं, वे ही यात्रा करने के पात्र होंगे ।
3. भारत से दुबई आने वाले ऐसे यात्रियों को केवल
 ।
5. यात्रियों के लिए यात्रा के 48 घंटे के पहले बनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ ही रखना अनिवार्य है । हालांकि यूएई के नागरिकों को इससे छूट दी गई है ।
6. सिर्फ वही नेगेटिव पीसीआर टेस्‍ट सर्टिफिकेट मंजूर होंगे जो क्‍यूआर कोडेड होंगे ।
7. दुबई की उड़ान से 4 घंटे पहले भारतीय यात्रियों को रैपिड पीसीआर टेस्‍ट कराना होगा ।
8. दुबई पहुंचने पर वहां भी पीसीआर टेस्‍ट कराना होगा ।
9. दुबई पहुंचकर भारतीयों को तब तक क्‍वांरटाइन में रहना होगा, जब तक उनकी पीसीआर टेस्‍ट रिपोर्ट नहीं आ जाएगी । इसका समय 24 घंटे का होता है ।
【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#फ्लाइट

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई