√• महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी का बयान,गैर भाजपा व गैर कांग्रेसी मोर्चे का नेतृत्व अखिलेश यादव को सौंपा जाए / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी का बयान,गैर भाजपा व गैर कांग्रेसी मोर्चे का नेतृत्व अखिलेश यादव को सौंपा जाए / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व महाराष्ट्र से विधायक अबू आसिम आजमी ने NCP अध्यक्ष शरद पवार द्वारा गैर कांग्रेसी व गैर भाजपाई दलों का राजनैतिक मोर्चा बनाये जाने के प्रयासों की सराहना की है,साथ ही मांग की है कि इस मोर्चे का नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सौंपा जाए ।
जारी एक बयान में अबू आसिम आज़मी ने कहा कि शरद पवार गैर-भाजपाई - गैर कांग्रेसी एक राजनीतिक मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रशंसनीय है, मगर उन्हें कई व्यावहारिक कठिनाइयों को भी ध्यान में रखना होगा । उन्होंने याद दिलाया कि 2024 का संसदीय चुनाव राज्य के चुनावों की तकनीक या रणनीति से नहीं लड़ा जा सकता है ।
अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा को हराने की कुंजी उत्तर प्रदेश के पास है अगर बीजेपी उत्तर प्रदेश में चुनाव हार जाती है तो उसे दिल्ली की सत्ता से आसानी से बेदखल किया जा सकता है और आज उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने की ताकत सिर्फ़ समाजवादी पार्टी के पास है ।
हालिया पंचायत चुनाव के नतीजे भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं । इस लिये सभी गैर-कांग्रेसी दलों को एक होकर मोदी और भाजपा को हराना चाहिए साथ ही गैर भाजपाई ताकतों को एक अनुभवी और युवा चेहरे को एक नेता के रूप में सामने लाना होगा और इसके लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं । पूरा देश उनमें एक युवा नेतृत्व की सम्भावना देख रहा है । वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे । एक सांसद के रूप में उन्होंने देश की जो सेवा की है वो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है ।
अखिलेश यादव देश के युवाओं, मजदूरों, किसानों, शोषित और पिछड़े लोगों के लिए नई रोशनी और आशा का केंद्र बन गये हैं ।उन्होंने कहा कि आज राजनीतिक मोर्चे की सफलता के लिए जरूरी है कि एक नेता के रूप में लोगों के सामने एक आकर्षक और स्वीकार्य चेहरा पेश किया जाए । उन्होंने शरद पवार और अन्य नेताओं से उनके प्रस्ताव पर समझदारी से विचार करने का अनुरोध किया है ।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#अखिलेश यादव #अबू आज़मी

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..