√• भारतीय सेना के 3 हेलिकॉप्टर लेकर शहर पहुंचा कबाड़ी तो देखकर दंग रह गए लोग, फोटो खिंचवाने के लिए लगी भीड़/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• भारतीय सेना के 3 हेलिकॉप्टर लेकर शहर पहुंचा कबाड़ी तो देखकर दंग रह गए लोग, फोटो खिंचवाने के लिए लगी भीड़/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 देश से आए दिन कई तरह के मामले सामने आते रहते है इस बीच एक और अजीब मामला सामने आया है । जिसमे पंजाब में मानसा के एक कबाड़ी ने इंडियन फाॅर्स से 6 कंडम हेलिकॉप्टर क्रय किए हैं । जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। हेलिकॉप्टर का भार 10 टन प्रति हेलिकॉप्टर है जो बोली के जरिए खरीदे गए हैं।
वही इन हेलिकॉप्टरों में से एक मुंबई की पार्टी ने ले लिया था । जबकि दो लुधियाना के होटल मालिक ने क्रय कर लिए तथा शेष हेलिकॉप्टर मानसा में खड़े हैं । जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। पंजाब में कबाड़ का सामान रखने में मिट्ठू कबाड़िया मशहूर नाम है। इंडियन एयर फाॅर्स से कबाड़ में से हेलिकॉप्टर खरीद कर जब मानसा का कबाड़ी तीन हेलिकॉप्टर लेकर मानसा पहुंचा तो उनको देखने वालों का तांता लगा हुआ है।
सारा शहर ही हेलिकॉप्टर के भीतर तथा बाहर खड़े होकर तस्वीर खिंचवाने लगा हैं । जिससे शहर में खुशी होने पर पर कबाड़ी के चेहरे पर भी खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी। शहर में एक ओर तो हेलिकॉप्टर मनोरंजन का साधन बन रहे हैं तो दूसरा इस कबाड़ी परिवार के लिए यह फायदे का सौदा भी बन रहा है क्योंकि होटलों में और टूरिस्ट प्लेसेस पर इन हेलिकॉप्टर को खड़ा कर जनता को वहां पर आने के लिए विवश कर रहे हैं ।【Photo By MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#हेलीकॉप्टर

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..