√• दू:खद समाचार : मुंबई : ठाणे में उत्तर भारतीयों के मसीहा बी.एन.सिंह नहीं रहे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• दू:खद समाचार : मुंबई : ठाणे में उत्तर भारतीयों के मसीहा बी.एन.सिंह नहीं रहे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई से सटे जिला ठाणे में उत्तभारतीयों के मसीहा माने जाने वाले वरिष्ठ कामगार नेता एवं निष्ठावान कांग्रेस नेता बी.एन. सिंह का 1 जून मंगलवार को जुपिटर अस्पताल में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। कुछ ही दिन पहले वे कोरोना को मात देकर अंस्पताल से घर वापस लौटे थे पर अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पुनः इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था।   
    
 मूलतः उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद की लालगंज तहसील के कैथी शंकरपुर गांव के रहने वाले बाबू बी.एन.सिंह के परिवार में पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु व नाती-पोतों का शुमार है। बी.एन.सिंह के निधन पर महाराष्ट्र कांग्रेस की महासचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल सहित कई नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ उत्तरभारतीयों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
   
   वे ठाणे में करीब पिछले 5 दशकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। इस दरम्यान वे प्रखर कामगार नेता भी रहे और शहर में कांग्रेस के खेवैया भी। पार्टी में विविध पदों पर रहते हुए उन्होंने हरेक जिम्मेदारी बड़ी निष्ठा व ईमानदारी से निभाई। अत्यंत मृदुभाषी, विनम्र, मिलनसार बीएन बाबू की गली-कूचे से लेकर शहर, राज्य व केंद्र तक के नेताओं में गहरी पैठ थी, जिनमें शिवसेना ठाणे जिले के प्रमुख आनंद दिघे, मौजूदा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र में मंत्री रहे
 हुनर में माहिर थे,तभी तो रेमंड कंपनी में ट्रेड यूनियन लीडर रहते हुए उन्होंने उस दौर में उत्तर भारत की ओर चलने वाली ट्रेनों  को लेकर कई उल्लेखनीय आंदोलन किए, जिन्हें रेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया और फिर सभी प्रमुख ट्रेनें आते-जाते ठाणे स्टेशन पर ठहरने लगीं। उन्हीं की पहल पर ठाणे में रेल प्रशासन ने अन्य सुधार भी किए। इस बात की जानकारी समाज सेवी श्रीमती सुमन अग्रवाल ने हमें दी थी । 【Photo By MCP】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#कांग्रेस नेता

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई