√• ब्रेकिंग...पाकिस्तान में हुआ बड़ा ट्रेन अकस्मात : सिंध प्रांत में दो ट्रेनों में हुई टक्कर, कईयों की मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• ब्रेकिंग...पाकिस्तान में हुआ बड़ा ट्रेन अकस्मात : सिंध प्रांत में दो ट्रेनों में हुई टक्कर, कईयों की मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी दू:खद घटना हुई हैं । वहां 7 जून सोमवार प्रातःकाल में एक बड़ा ट्रेन अकस्मात हुआ हैं । पाकिस्तान के सिंध प्रांत के डहारकी क्षेत्र में दो ट्रेनों की आपस में टकर हो जाने से यह अकस्मात हूआ हैं। इस अकस्मात में करीब 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई हैं और 50 से अधिक लोग ईजाग्रस्त हो गए हैं।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटाकी जिले के डहारकी में सोमवार को करीब प्रातः 3:45 बजे मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस, दोनों ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। जिसके मद्देनजर मिल्लत एक्सप्रेस के आठ कूपे पटरी से उतर गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अकस्मात में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस अकस्मात में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती हैं । घायलों में से कई की हालत गंभीर है। ऐसा घोटाकी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने कहा था और इन मौतों की पुष्टि की है।
अकस्मात के दौरान मिल्लत एक्सप्रेस की कई कूपे अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरे थे । परिणाम स्वरूप सामने से आ रहे सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई थी। इस कारण मिल्लत एक्सप्रेस के आठ और सर सैयद एक्सप्रेस की इंजन समेत चार कूपे ट्रैक से उतर गये थे।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक़ मिल्लत एक्सप्रेस कराची से सरगोधा और सर सैयद एक्सप्रेस रावल पिंडी से कराची जा रही थी।
दौरान पाकिस्तान के अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी थी कि राहत और बचाव काम कब तक शुरु होगा और कब तक चलेगा? कमिश्नर ने कहा था कि यह बहुत दू:खद और चुनौतीभरा कार्य है। कूपे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़ी मशीनों को घटना स्थल पर लाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सभी डॉक्टरों को यहां घटना स्थल पर बुला लिया गया है। यात्रियों का फौरन इलाज हो इसलिए के पास में ही मेडिकल कैंप खड़ा किया जा रहा है।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#अकस्मात

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..