√•अमेरिकी वैज्ञानिक ने ढूंढ निकाला गायब डाटा, किया दावा- चीन से ही फैला था कोरोना/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•अमेरिकी वैज्ञानिक ने ढूंढ निकाला गायब डाटा, किया दावा- चीन से ही फैला था कोरोना/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कोरोना वायरस कहां से आया इस बात को लेकर पूरे दुनिया पिछले काफी समय से बहस चल रही है । दुनियाभर के वैज्ञानिक इस मसले पर दो भागों में बंट गए हैं । कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान लैब से निकला है तो कुछ कहते हैं क‍ि यह प्राकृतिक रूप से दुनिया के सामने खतरा बनकर उभरा है । इस बहस के बीच एक अमेरिकी वैज्ञानिक के शोध ने इस विवाद को नया रूप दे दिया है । इस शोध में बताया गया है कि उसने SARS-CoV-2 के बारे में संभावित महत्वपूर्ण आनुवांशिक डेटा को पुनः प्राप्त कर लिया है । जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में एक डिजिटल प्‍लेटफॉर्म में रखा था और बाद में उसे हटा दिया गया था ।

ब्लूम ने वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा, मैं मानता हूं कि यह एक हॉट टॉपिक है । यह एक अत्यधिक पारंपरिक वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है, लेकिन कम से कम इसमें कुछ नया डेटा और नई जानकारी है । ब्लून ने अपने शोध से जुड़ा सारा डेटा गूगल क्लाउड के माध्यम से निकाला है । इस शोध में कोई नई जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन जो आंकड़े पेश किए गए हैं वो बताते हैं कि दुनियाभर में कोरोना वायरस चीन के वुहान से फैला था । इसमें बताया गया है कि वुहान में बेचे जाने वाले जानवरों से ही कोरोना वायरस दुनियाभर में फैला था ।

शोध के बारे में जो जानकारी हाथ लगी है । उसके मुताबिक एनआईएच में डेटाबेस से डेटा हटा दिया गया था । उसी डेटा को संशोधित तरीके से मार्च 2020 में चीनी वैज्ञानिकों के एक पेपर में शामिल किया गया था और जून में जर्नल स्मॉल में प्रकाशित किया गया था । एनआईएच ने एक बयान जारी कर कहा कि जिस शोधकर्ता ने इस पेपर को लिखा था, उसी ने पेपर को हटाने का अनुरोध किया था ताकि वह उस पेपर को किसी अलग डेटाबेस में शामिल कर सके ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#अमेरिका#चीन

Comments