√•भीवंडी मीम पार्टी ने महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष ने सरकार को पेट्रोल डिज़ल के दाम कम करने की गुजारिश की / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•भीवंडी मीम पार्टी ने महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष ने सरकार को पेट्रोल डिज़ल के दाम कम करने की गुजारिश की / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】AIMIM महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष मा.श्री.डॉ. गफ्फार कादरी साहब के आदेश अनुसार पेट्रोल,डीजल की बढ़ती कीमतों पे लगाम लगाने हेतु AIMIM भिवंडी शहर जिल्हा कार्याध्यक्ष शादाब उस्मानी के नेतृत्व में एक शिष्ठ मंडल ने हाल के दिनों में मा.उपविभागीय अधिकारी से मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौंपा था । इस लिखित ज्ञापन में AIMIM भिवंडी का कहना है कि पेट्रोल,डीजल देश के नागरिकों के जीवन की अतिआवश्यक वस्तु बन चुकी है । जिसके भाव में वृद्धि से नागरिकों के दैनिक जीवन का संघर्ष बढ़ता जा रहा है । 15 मार्च 2021 के डेटा अनुसार केंद्र सरकार पेट्रोल पर 33 रुपये व डीजल पर 32 रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूल रही है साथ ही साथ राज्य सरकार पेट्रोल पर 25 रुपये व डीजल पर 22 रुपये प्रति लीटर वैट वसूल कर रही है । जिसके चलते सरकार द्वारा निर्यात किया गया 35 से 40 रुपयों में खरीदा गया तेल नागरिकों को 93 से 102 रुपये प्रति लीटर के बीच मिल रहा है,जो कि सरासर अन्याय है ।
हम लिखित ज्ञापन द्वारा मा.उपविभागीय अधिकारी व संबंधित विभाग द्वारा केंद्र व राज्य सरकार से अनुरोध करते हैं कि आप पेट्रोल व डीजल पर लगाए गए टैक्सेशन में 25 प्रश की कमी करें ताकि कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से जूज रहे भारत के नागरिकों का संघर्ष कम हो सके,
उक्त शिष्ठ मंडल AIMIM भिवंडी कार्याध्यक्ष शादाब उस्मानी के साथ महासचिव हमज़ा सिद्दीकी,उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह संजरी,अयान शेख,फ़ैज़ खान,फरीद खान,अनीस शेख,रेहमान खान,शादाब खान,रिज़वान अंसारी,रफीक अंसारी,नवीद मिस्त्री,अतीक मोमीन,एजाज़ शेख के साथ सभी पदाधिकारी मौजूद रहे  थे ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#पेट्रोल#डिज़ल

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई