√• उघोगपति गौतम अडानी का जिस समाचार से नहीं था कोई ताल्लुक, उसकी वजह से सिर्फ दो दिनों में हुआ 40 हजार करोड़ का नुकसान/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• उघोगपति गौतम अडानी का जिस समाचार से नहीं था कोई ताल्लुक, उसकी वजह से सिर्फ दो दिनों में हुआ 40 हजार करोड़ का नुकसान/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】एक गलत खबर या अफवाह कितना बड़ा नुकसान कर स‍कती है ? इसका पता बीते दो दिनों में अडानी ग्रुप और गौतम अडानी को देखकर लगाया जा सकता है। एक गलत खबर ने उनकी कंपनी के शेयरों को क्रैश किया ही साथ गौतम अडानी संपत्ति में भी भारी गिरावट ला दी। दो दिनों से लगातार शेयरों में गिरावट आने से गौतम अडानी की संपत्‍त‍ि में करीब 40 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आपको बता दें क‍ि दो दिन पहले खबर आई थी कि अडानी ग्रुप की चार कंपनियों में निवेश करने वाली विदेशी फंडों के अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। जिसके बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार दो दिनों से गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है।

किस खबर के कारण हुए 40 हजार करोड़ खाक : सप्‍ताह के पहले दिन न्‍यूज आई थी कि नेशनल सिक्‍योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटिड ने अडानी के तीन विदेशी फंडों के अकाउंट को फ्रीज कर दिए हैं। इन फंडों ने अडानी की चार कंपनियों में 43500 करोड़ रुपए के शेयरों निवेश किया हुआ है। जिसके बाद तो शेयर बाजार में बवाल मच गया हो। तेजी के साथ अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिलने लगी। 14 जून सोमवार और 15 जून मंगलवार को ग्रुप की तीन के कंपनियों के शेयरों में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा।

 एक दिन में गिर गई थी 10 अरब डॉलर की नेटवर्थ : इकोनॉमिक टाइम्‍स की न्‍यूज के अनुसार एनएसडीएल ने अल्‍बुला इंवेस्‍ट फंड, क्रेस्‍ट फंड और एपीएमएस इंवेस्‍टमेंट फंड के अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। वेबसाइट के अनुसार यह अकाउंट 31 मई या उससे पहले ही फ्रीज कर दिए गए हैं। इसी खबर के बाद शेयर बाजार में भूचाल आया और अडानी के शेयर धड़ाम होने लगे। उस कारोबारी सत्र के दौरान गोतम अडानी की संपत्‍त‍ि में 10 अरब डॉलर का नुकसान देखना पड़ा। जिसके बाद अडानी ग्रुप की की ओर से बयान जारी किया गया कि यह न्‍यूज पूरी तरह से गलत है और आद में एनएसडीएल की ओर से भी इस न्‍यूज को गलत बताया गया . जिसके बाद ग्रुप कंपनियों में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली थी। वैसे मंगलवार कंपनियों के शेयर पूरी तरह से संभल नहीं पाए थे।
 अडानी के पास अब कितनी हे दौलत ? 
 ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की संपत्ति शुक्रवार को 77 अरब डॉलर पर थी। जिसके बाद शेयरों में भारी गिरावट आई और दो दिनों में करीब 40 हजार करोड़ रुपए कम होकर 71.5 अरब डॉलर करीब 5.24 लाख करोड़ रुपए रह गई। वैसे वो अभी भी दुनिया में अमीरों की लिस्‍ट में 14 वें पायदान पर हैं। वहीं उन्‍हीं के हमवतन मुकेश अंबानी की कुल दौलत 86.5 अरब डॉलर है और 12 वें स्‍‍थान पर जमे हुए हैं।【Photo Courtesy Google】


★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#अडानी

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई