√• अमरीका में नीलामी में एक दुर्लभ सोने के सिक्के ने तोड़े मूल्य के सभी रिकॉर्ड, आखरी बोली लगी ₹ 138 करोड़ की / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• अमरीका में नीलामी में एक दुर्लभ सोने के सिक्के ने तोड़े मूल्य के सभी रिकॉर्ड, आखरी बोली लगी ₹ 138 करोड़ की / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 अमरीका में हुई एक नीलामी में एक ऐतिहासिक और दुर्लभ सोने के सिक्के की कीमत 138 करोड़ रुपये लगी है। बताया जाता है कि सिक्के की मूल रूप से कीमत 20 अमरीकी डॉलर यानी 1400 रुपए थी लेकिन न्यूयॉर्क में हुई नीलामी में इसे बड़े भारी दामों में बेचा गया। नीलामी में सिक्के की कीमत 18.9 मिलियन अमरीकी डॉलर याने कि ₹ 138 करोड़ लगाई गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरीकी इतिहास में नीलामी में बिकने वाले इस सिक्के ने रिकॉर्ड बनाया है। ये अब तक का सबसे महंगा सिक्का साबित हुआ है। साल 1933 का डबल ईगल अमरीका में सोने का आखिरी सिक्का था। सिक्का पूरे अमेरिका में प्रचलन के इरादे से ढाला गया था लेकिन फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने अमेरिका को सोने के मानक से हटा दिए जाने के बाद अमेरिकी सरकार ने सिक्के के सार्वजनिक इस्तेमाल के खिलाफ फैसला किया था।जिसके बाद सरकारी आदेश के चलते सभी सिक्के नष्ट कर दिए गए थे।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#सोने का सिक्का

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..