√•ओलंपिक में *नीरज चोपरा* ने दूर की 121 साल की नीरसता, *स्वर्ण *से रचा *स्वर्णिम* इतिहास, *बजरंग पुनिया* को ब्रॉन्ज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•ओलंपिक में *नीरज चोपरा* ने दूर की 121 साल की नीरसता, *स्वर्ण *से रचा *स्वर्णिम* इतिहास, *बजरंग पुनिया* को ब्रॉन्ज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने स्वर्णिम इतिहास रचा है । उन्होंने वो कारनामा किया है जो देश के कई दिग्गज एथलीट नहीं कर पाए थे । नीरज ने *जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता* है । भारत का ओलंपिक एथलेटिक्स में ये *पहला मेडल* है और वो भी गोल्ड । भारत के लिए खेल में इससे बड़ा दिन नहीं हो सकता है । *नीरज ने 121 साल के इतिहास में पहली बार ट्रैक एंड फील्ड में भारत को सोना दिला दिया* है । वह *फील्ड एंड ट्रैक में गोल्ड* जीतने वाले पहले और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं । उनसे पहले निशानेबाज *अभिनव बिंद्रा* ने गोल्ड जीता था । ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला । *बीजिंग ओलंपिक 2008* में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा *दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा* ने किया था। नीरज ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत शानदार की थी । उन्होंने पहले प्रयास में *87.03 मीटर का थ्रो किया* था । उनका ये फॉर्म जारी रहा । नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो किया था । कोई भी एथलीट इससे ज्यादा का थ्रो नहीं फेंक पाया था । प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी* ने नीरज चोपड़ा की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि *टोक्यो में इतिहास* रचा गया । नीरज चोपड़ा आज जो आपने हासिल किया है,उसे हमेशा याद किया जाएगा । युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है । उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया । गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई । उन्होंने फोन पर भी बात की थी ।
भारत को सोना देने वाले 'शोणे' के लिए बधाई, PM ने की बात, CM बोले- लट्ठ दिया गाड़, मंत्री झूमे-देश जश्न में डूबा । टोक्यो ओलंपिक नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया । नीरज के गोल्ड जीतने के बाद पूरा देश खुशियां मना रहा है । उनके घर के बाहर जश्न का माहौल है । मेडल जीतने के बाद *बधाइयों को तांता* लग गया है । *राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री*, मंत्री से लेकर *हरियाणा के मुख्यमंत्री* तक गोल्ड मेडलिस्ट को बधाई दे रहे हैं । सीएम ने साढ़े 6 करोड़, नौकरी सहित अन्य घोषणा की है । BCCI ने भी 1 करोड़ देने का एलान किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा से बात की व उनके तस्वीर को भी शेयर करते हुए कहा कि टोक्यो में इतिहास रचा गया था । नीरज चोपड़ा आज जो आपने हासिल किया है,उसे हमेशा याद किया जाएगा । युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है । उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया । गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई । उन्होंने फोन पर भी बात की थी । *हरियाणा के सीएम खट्टर* ने अपने अंदाज में कहा था कि टोक्यो में *हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया* । बधाई देते हुए *राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद* ने ट्वीट किया, नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत । आपके गोल्ड ने बाधाओं को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया । आपने अपने पहले *ओलंपिक में भारत को ट्रैक एंड फील्ड का पहला मेडल* दिलवाया है । आपसे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी । भारत उत्साहित है । हार्दिक बधाई । हरियाणा के मंत्री तो ख़ुशी से नाचने लगे । पूर्व खेल मंत्री ने तालियां बजा ख़ुशी जाहिर की व बधाई दी । योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामना प्रकट की थी ।
दौरान *बजरंग पुनिया लाए 'ब्रॉन्ज'*, देश का बढ़ाया मान, बधाई मिली ख़ास । टोक्यो ओलंपिक आज *बजरंग पुनिया ने कुश्ती* में ब्रॉन्ज मेडल जीता । उन्होंने *कजाकिस्तान* के *रेसरल डाउलेट नियाजबेकोव* को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हरा दिया था । पुनिया के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद पूरा देश खुशियां मना रहा हैं । उनके परिवार से लेकर नेता तक,बजरंग को जीत की बधाई दे रहे हैं । बजरंग पुनिया का ओलंपिक मुकाबला शुरू होने से पहले ही उनके परिवार के लोग टीवी सेट के सामने मुकाबला देखने के लिए इकट्ठा हो गए थे और जैसे ही बजरंग को जीत मिली, पूरा परिवार खुश हो गया था । बजरंग के ब्रॉन्ज मेडल जीतने से गदगद उनके पिता ने कहा कि वह कामना करते हैं कि हर घर में ऐसा बेटा हो । उनके पिता ने बताया कि जब *बजरंग टोक्यो ओलंपिक* जा रहे थे, तब उन्होंने कहा कि था कि *पापा खाली हाथ वहां से वापस नहीं आऊंगा* । बजरंग पुनिया के पिता ने आजतक से बात करते हुए कहा, हर घर में बजरंग पुनिया जैसा बच्चा होना चाहिए । बजरंग *सुबह और शाम को ट्रेनिंग* करते थे और जब दोपहर में भी जरूरत होती थी तो तब भी करते थे । बजरंग पुनिया के मेडल जीतने के बाद बधाइयों का तांता लग गया था । *राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने बधाई दी* है । राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, भारतीय कुश्ती के लिए एक खास पल, बजरंग पुनिया को टोक्यो ओलंपिक में *कांस्य पदक* जीतने पर बधाई । आपने वर्षों से अथक प्रयासों,निरंतरता और तप के साथ खुद को एक *उत्कृष्ट पहलवान* के रूप में स्थापित किया है । आपकी सफलता की खुशी हर भारतीय साझा करता है । वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, टोक्यो ओलंपिक से खुशखबरी, शानदार तरीके से लड़े *बजरंग पुनिया* । आपकी उपलब्धि के लिए आपको बधाई । इससे हर *भारतीय को गर्व और खुशी* होती है । 【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# ओलंपिक#गोल्ड#ब्रोन्ज

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..