√• पेगासस जासूसी कांड: *एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया* पहुंचा SC, SIT से जांच की मांग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• पेगासस जासूसी कांड: *एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया* पहुंचा SC, SIT से जांच की मांग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 पेगासस जासूसी कांड को लेकर सरकार ना केवल विपक्ष के निशाने पर है बल्कि अब *पत्रकारों* ने भी मोर्चा खोल दिया है । संपादकों की शीर्ष संस्था *एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया* ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर *सुप्रीम कोर्ट* का दरवाजा खटखटाया है । *एडिटर्स गिल्ट ऑफ इंडिया* ने सुप्रीम कोर्ट से फोन टैप की एसआईटी जांच कराने की मांग की है ।
बता दें कि एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि *इजरायली स्पाइवेयर पेगासस* के जरिए भारत में कई बड़ी हस्तियों के फोन हैक किए गए थे। इनमें पत्रकारों के नाम भी शामिल थे । संसद के मॉनसून सत्र में पेगासस जासूसी कांड मुद्दे की गूंज बरकरार है । इस बीच सुप्रीम कोर्ट पांच अगस्त को इस विवाद को लेकर सुनवाई करेगा ।
*चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना* की बेंच इस मुद्दे की सुनवाई करेगी । पेगासस मामला और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों का हंगामा,*लोकसभा* की कार्यवाही बाधित हुई हैं।
बीते हफ्ते ही वरिष्ठ पत्रकार एनवी राम और शशि कुमार ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी । इस याचिका में मामले की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई थी ।
सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार किया और इसकी सुनवाई के लिए *पांच अगस्त की तारीख* दी थी । सुप्रीम कोर्ट में पेगासस जासूसी कांड को लेकर अब तक चार याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं । कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की गई है ।
*पेगासस एक इजरायली सॉफ्टवेयर* है जिसके जरिए पूरी दुनिया के कई पत्रकार, नेता और बड़े उद्योगपतियों को निशाना बनाया गया था। भारत में भी करीब चालीस पत्रकार और कई बड़े नेताओं की जासूसी की बात सामने आई है । पेगासस कांड: सुप्रीम कोर्ट में *आज* पांच अगस्त को होगी सुनवाई, केंद्र सरकार पर जासूसी कराने का आरोप हैं।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#पेगासिस #पत्रकार

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..