√• पूरे देश में 30 सितंबर तक लागू रहेगा कोविद प्रोटोकॉल,गृह मंत्रालय ने जारी किए जरूरी दिशानिर्देश / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• पूरे देश में 30 सितंबर तक लागू रहेगा कोविद प्रोटोकॉल,गृह मंत्रालय ने जारी किए जरूरी दिशानिर्देश / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है । आनेवाले *त्यौहारी सीजन* को देखते हुए कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए *कोरोना प्रोटोकॉल की अवधि को अगले महीने के अंत तक जारी रखने का फैसला लिया है* । केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड-19 प्रोटोकाल पालन करने को लेकर आगाह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि जिन इलाकों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहां लोगों को नियमों का पालन करने पर जोर दें और *जहां संक्रमण के मामले कम हैं वहां सुरक्षा के मद्देनजर नियमित तौर पर मानिटरिंग जारी रहनी चाहिए* ।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 28 अगस्त शनिवार को नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं । जिसमें देशभर के सभी राज्यों को कोविड प्रोटोकॉल से संबंधित जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है । दिशानिर्देश के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर अभी किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं बरती जा सकती है । आने वाले महीनों में *त्यौहार शुरू हो जाएंगे* और त्यौहारी सीजन को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को सतर्क करते हुए स्थानीय प्रतिबंध लागू करने की सलाह दी है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके । इसके लिए देशभर में जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है । गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से त्यौहारी सीजन में विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है । मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि त्यौहारों के दौरान *अधिक भीड़-भाड़ न हो* इसका ध्यान रखा जाए और *पांच नीतियों- टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोविड के लिए उपयुक्त व्यवहार पर फोकस* जारी रखा जाए । इसके अलावा जिन इलाकों में संक्रमण कम है वहां सुरक्षा के लिए *टेस्टिंग और मानिटरिंग* जारी रखें ।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अब कोविड-19 संबंधित *सभी प्रोटोकाल 30 सितंबर तक जारी रहेंगे*। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रिकार्ड आंकड़ों में बताया गया कि 24 घंटों में देश में कुल 46,759 नए मामले सामने आए हैं । जो लगभग दो महीनों में सबसे ज्यादा है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#कोविद19

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..