√• *लद्दाख* को भी *पूर्ण राज्य* के लिए संघर्ष का एलान, *लोकसभा व राज्यसभा की 2-3 सीटों* की मांग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• *लद्दाख* को भी *पूर्ण राज्य* के लिए संघर्ष का एलान, *लोकसभा व राज्यसभा की 2-3 सीटों* की मांग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख से भी केंद्र शासित प्रदेश की बजाय पूर्ण राज्य की मांग उठाई गई है । *लद्दाख में लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस* के प्रतिनिधियों ने कई बैठकों के बाद 4 मांगों के लिए संयुक्त संघर्ष पर सहमति बनाई है ।

इसमें लद्दाख को *पूर्ण राज्य का दर्जा* देने के अलावा एक माह के भीतर रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करने संविधान की 6ठी अनुसूची अथवा अनुच्छेद 371 के तहत संपत्ति व नौकरी पर विशेषाधिकार और कारगिल व लेह के लिए लोकसभा और राज्यसभा की *2-2* सीटें देने की मांग की गई ।

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस के अध्यक्ष कमर अली आखून और लेह एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों ने कहा कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद कई मुश्किलें सामने आई हैं । इसे लेकर केंद्र से भी बातचीत की गई । कारगिल और लेह के प्रतिनिधियों में मांगों को लेकर भिन्नता थी । इस पर कई बैठकें करने के बाद 4 मांगाें के लिए संघर्ष करने की सहमति बन गई है ।

एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस के प्रतिनिधियों ने कहा कि एलजी प्रशासन ने यदि एक माह में खाली पड़े सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि लद्दाख को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर डोमिसाइल का प्रावधान कतई मंजूर नहीं है ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#लेह लद्दाख

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई