√• वैक्सीन सर्टिफिकेट पर क्यों है *प्रधानमंत्री मोदी की फोटो*? सरकार ने संसद में बताई वजह/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• वैक्सीन सर्टिफिकेट पर क्यों है *प्रधानमंत्री मोदी की फोटो*? सरकार ने संसद में बताई वजह/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【 मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देशभर में कोरोना *वायरस* के खिलाफ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को *वैक्सीन* लगाई जा रही है और इसके बाद एक *सर्टिफिकेट* जारी किया जाता है । हालांकि सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर *विपक्षी पार्टियां निशाना* साध रही हैं । अब केंद्र सरकार ने फोटो को लेकर सफाई दी है और कहा है कि यह *व्यापक जनहित *में है । *स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती पवार* ने राज्य सभा में एक लिखित जवाब में यह बात कही थी ।
वैक्सीन के प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और संदेश लोगों में *कोविड-19* से संबंधित उचित तरीके अपनाने और वैक्सीन के प्रति लोगों में *जागरूकता* बढ़ाने में मदद करती है । ये तर्क सरकार ने *कांग्रेस राज्यसभा सांसद* और *पूर्व पत्रकार कुमार केतकर* के संसद में पूछे गये सवाल पर दिया था । केतकर ने पूछा था कि क्या कोविड-19 वैक्सीन के प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाना ज़रूरी और अनिवार्य है ? केतकर ने ये भी पूछा कि इसके पीछे की *वजह क्या है* और किसने इसे अनिवार्य किया ।
राज्य मंत्री (स्वास्थ्य ) भारती प्रवीन पवार ने जवाब देते हुए कहा कि *महामारी* जिस तरह से खुद को लगातार विकसित कर रही है उसे देखते हुए कोविड से जुड़ी हुई *सावधानियों को बरतना* ही इसे फैलने से रोकने का एकमात्र तरीका है और जनहित को देखते हुए प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ वैक्सीन प्रमाणपत्र पर संदेश लोगों में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है । अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के *अहम संदेश* को लोगों तक प्रभावी तरह से पहुंचाना *सरकार की नैतिक जिम्मेदारी* है ।
मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के प्रमाणपत्र का प्रारूप जो को-विन के जरिए इश्यू किया जा रहा है, उसे *डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देश* के अनुसार तैयार किया गया है ।
केतकर ने सरकार से ये सवाल भी पूछा था कि क्या इससे पहले किसी भी सरकार ने कोई और वैक्सीन जैसे *पोलियो*, *स्मॉल पॉक्स* आदि पर इस तरह की तस्वीर को अनिवार्य रूप से छापा था । सरकार की तरफ से इस *सवाल का कोई जवाब* नहीं दिया गया था । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#मोदीजी

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..