√•ट्विटर ने *रिस्टोर* किया *राहुल गांधी* का हैंडल, अब NCPCR ने सख्ती दिखाते *फेसबुक* को किया तलब / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•ट्विटर ने *रिस्टोर* किया *राहुल गांधी* का हैंडल, अब NCPCR ने सख्ती दिखाते *फेसबुक* को किया तलब / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】ट्विटर ने *कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी* का *अकाउंट रिस्टोर* कर दिया है । दिल्ली की 9 साल की रेप पीड़िता के परिजनों की तस्वीर पोस्ट करने के बाद *ट्विटर* ने राहुल गांधी का *अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड* कर दिया था फिर इसे लॉक कर दिया गया था । जानकारी के मुताबिक इस तस्वीर साझा को करने के लिए कांग्रेस के जिन अन्य नेताओं के *ट्विटर हैंडल लॉक किए गए थे, उन्हें भी रिस्टोर कर दिया गया* है ।
वहीं अब *राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग* ने *फेसबुक इंडिया के हेड सत्या यादव* को तलब किया है । NCPCR ने सत्या यादव से 17 अगस्त शाम 5 बजे से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने को कहा है । *आयोग ने सत्या यादव से राहुल गांधी* द्वारा इंस्टाग्राम पर नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले वीडियो को शेयर करने पर उनके खिलाफ लिए गए *एक्शन की डिटेल* के साथ पेश होने के लिए कहा है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#राहुल गांधी# ट्विटर

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..