√• आर्टिकल 370 हटने के दूसरी बरसी पर कश्मीर में ब्लास्ट! श्रीनगर में फायरिंग के साथ दूसरी खब़रें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• आर्टिकल 370 हटने के दूसरी बरसी पर कश्मीर में ब्लास्ट! श्रीनगर में फायरिंग के साथ दूसरी खब़रें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】आज *जम्मू-कश्मीर* में आर्टिकल 370 हटने के 2 साल पूरे हो रहे हैं और आज ही के दिन श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक जबरदस्त ब्लास्ट और फायरिंग हुई है । *ब्लास्ट* के बाद कई *राउंड फायरिंग* भी हुई और अफरातफरी मच गई । *जामिया मस्जिद* के गेट के सामने एक जोरदार धमाका हुआ । इसके बाद तुरंत भारी फायरिंग होने लगी । पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई । करीब आधे घंटे बाद हालात सामान्य हुए । पुलिस अधिकारि
यों से *ब्लास्ट* के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया । उन्होंने बस यह कहा कि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है । इसके बाद पुलिस ने वहां से लोगों को हटाना शुरू कर दिया ।
इस घटना के कुछ घंटे पहले *कश्मीर घाटी* में आतंकियों ने सोपोर की मुख्य चौक पर *कई राउंड फारयिंग* की । इसके बाद आतंकी फरार हो गए । आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस पर दूर से फायरिंग कर दी । इस घटना में किसी के *हताहत या घायल* होने की खबर नहीं है हालांकि पुलिस का कहना है कि *मुख्य चौक सोपोर* में फायरिंग की खबर पूरी तरह से निराधार है क्योंकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है । आम जनता से अनुरोध है कि पुलिस का सहयोग करें । *कश्मीर* के श्रीनगर शहर के नौहट्टा इलाके में *जामिया मस्जिद* के पास हुआ जो बोम्ब धमाका हुआ,वो *इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)* से किया गया होने का संदेह है। अब तक किसी के हताहत होने या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि आज *जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए* जाने की दूसरी बरसी है । बताया जा रहा है कि धमाका दोपहर करीब एक बजे हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद इलाके में तैनात *सुरक्षाकर्मियों* ने हवा में कुछ गोलियां चलाईं थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच *अनुच्छेद 370 को निरस्त* करने और *जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों* में विभाजित करने की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर *पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (PAGD)* ने 4 अगस्त बुधवार को कहा कि भाजपा के *नया कश्मीर* का धोखा एक मजाक है। अब जब लोगों ने अगस्त 2019 के कदम की निरर्थकता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इसने *जम्मू-कश्मीर* के लोगों से एकजुट होने की अपील की और कहा हम हार नहीं मानेंगे बल्कि शांतिपूर्ण और कानूनी तरीकों से हर अवसर का उपयोग करके अपने अधिकारों की रक्षा में अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
5 अगस्त को भारत के संविधान पर अभूतपूर्व हमले के दो साल पूरे होने का प्रतीक है । संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के लिए, जिससे भारत संघ के साथ हमारे संबंधों के बहुत ही बंधन को नुकसान पहुंचा है। *पीएजीडी के प्रवक्ता और माकपा के वरिष्ठ नेता एमवाई तारिगामी* ने *पीटीआई* के हवाले से एक बयान में कहा कि *जम्मू-कश्मीर के संविधान* को ध्वस्त करके सरकार ने संवैधानिकता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। (यह खब़र-साभार पत्रकार आसिफ कुरैशी से इनपुट्स के साथ ।)
√•दौरान यह खबर आई हैं कि फिर *कश्मीर की हसीन वादीयों की खूबसूरती से गुलज़ार* होगा बॉलीवुड । आज जारी होगी पॉलिसी, मिलेंगी कई सुविधाएं । कश्मीर से आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35A के हटाए जाने के 2 साल के बाद घाटी के हालात काफी तेजी से बदले नजर आ रहे हैं । *जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा* ने केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए बहुत से कदम इन 2 सालों में उठाए हैं । इसी कड़ी में अब हिंदी फिल्म निर्माताओं को कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य प्रशासन बड़ा कदम उठाने जा रहा है ।
खबर के मुताबिक, अब कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग करना न सिर्फ आसान होगा बल्कि प्रशासन इसके लिए निर्माताओं को कई सुविधाएं भी देने जा रहा है । कश्मीर में *बॉलीवुड फिल्मों* की शूटिंग के लिए *ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल* का निर्माण किया जाएगा, जिससे सभी एजेंसीज को शूटिंग के लिए परमिशन मिलेगी । वहीं फिल्मों की शूटिंग बिना किसी रुकावट के हो इसके लिए 2 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी ।
*नई पॉलिसी के विशेष बिंदु*
नई फिल्म पॉलिसी के तहत *केंद्र शासित प्रदेश में जम्मू कश्मीर* *फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल* को स्थापित किया जाएगा । एक वेबसाइट तैयार की जाएगी, जिसमें सभी *शूटिंग डेस्टिनेशन* और टैलेंट पूल का ब्योरा होगा । इतना ही नहीं देश भक्ति और कुछ अन्य थीम्स को लेकर शूटिंग में *फ़िल्म को सब्सिडी* दी जाएगी । इसके साथ ही पहली, दूसरी और तीसरी फिल्म की शूटिंग के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी । अवॉर्ड विनिंग प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की फिल्मों को भी सब्सिडी मिलेगी । फिल्म,टीवी शो,वेब सीरीज और *ओटीटी प्लेटफॉर्म* के शो और *डॉक्यूमेंट्री* पर भी सब्सिडी मिलेगी । फिल्म की शूटिंग के दौरान रहने की व्यवस्था पर भी सब्सिडी दी जाएगी । फिल्मों की शूटिंग के लिए *एयर स्ट्रिप्स* के इस्तेमाल की इजाजत भी राज्य प्रशासन की तरफ से दी जाएगी ।
√•दौरान एक यह भी खबर आईं हैं कि अब जम्मू कश्मीर में अलगाववाद का होगा खात्मा । वैसे भी सरकार ने 70 से अधिक अलगाववादियों की ताकत तोड़ी,पत्थरबाजी 85% तक घटी,नही की बंद बुलाने की हिमाकत । जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के दो साल पूरे हो चुके हैं । इन 2 साल में अलगाववाद का लगभग खात्मा हो चुका है । साथ ही,पथराव की घटनाओं में भारी कमी आई है । अगस्त 2019 से पहले कश्मीर में पत्थरबाजी संस्कृति बन गई थी । हर रोज पत्थरबाजी की घटनाएं होती थीं । जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2019 में 1990 से अधिक पथराव की घटनाएं हुई थीं । साल 2020 में ऐसी 250 घटनाएं दर्ज की गई यानी पत्थरबाजी 85% तक घट गई । अधिकारियों का कहना है कि 2021 में ऐसी घटनाओं की संख्या 100 से भी कम रहने की उम्मीद है । अधिकारियों का मानना है कि इस सफलता की वजह अनुच्छेद-370 का निरस्त्रीकरण और अलगाववादियों पर सख्ती है । अनुच्छेद-370 हटने के बाद सरकार ने अलगाववादी नेताओं को जेल में डाला और उनके बैंक खातों को सीज किया । साथ ही बड़े पैमाने पर उनकी संपत्तियों की भी कुर्की की,यह सख्ती जारी है । 2019 में लगभग 70 और 2020 में 6 अलगाववादियों को गिरफ्तार किया गया । साल 2019 के बाद से अलगाववादियों से आवासीय गार्ड, व्यक्तिगत सुरक्षा गार्ड और वाहन सुरक्षा कवर भी लिया गया है । इसका असर यह हुआ है कि बीते 2 साल में शायद ही किसी अलगाववादी समूह ने बंद का आह्वान किया । ये समूह अपने नेताओं की गिरफ्तारी के बाद निष्क्रिय हो गए हैं । बता दें कि कश्मीर में *आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन* के *कमांडर बुरहान वानी* की हत्या के बाद पत्थरबाजी और अलगाववादियों के बंद के आह्वान ने जोर पकड़ा था । साल 2016 में *पत्थरबाजी की रिकॉर्ड* 2,653 घटनाएं दर्ज हुई थीं । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#जम्मू कश्मीर

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..