*√• बेटियों को मिला एक और अधिकार! अब लड़कियां भी दे सकेंगी NDA की परीक्षा*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*√• बेटियों को मिला एक और अधिकार! अब लड़कियां भी दे सकेंगी NDA की परीक्षा*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सुप्रीम *कोर्ट* में महिला अभ्यर्थियों को *एनडीए परीक्षा* में बैठने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने *सेना को फटकार लगाई थी* । सुनवाई के दौरान सेना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि *यह एक नीतिगत निर्णय* है, जिस पर *जस्टिस संजय किशन कौल* और *हृषिकेश रॉय* की *खंडपीठ* ने कहा कि *यह नीतिगत निर्णय लिंग भेदभाव पर आधारित* है जिसके बाद कोर्ट ने अपना *अंतरिम आदेश* पारित करते हुए *महिलाओं* को 5 सितंबर को होने वाली *राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा* में शामिल होने की अनुमति देने के निर्देश दिए और कहा कि *दाखिले कोर्ट के अंतिम आदेश* के अधीन होंगे ।
*√• दौरान बेटियों से दुष्कर्म* की चिंताजनक घटनाएं, *भारत बेटियों को पूजने* वाला देश, *सरकार उठाए कड़े कदम-कहा हाईकोर्ट* ने । *इलाहाबाद हाईकोर्ट* ने *नाबालिग बच्चियों* के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि ऐसे *जघन्य अपराध* पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए । कोर्ट ने 13 साल की 5वीं कक्षा की छात्रा से *दुराचार* के आरोपी को जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया है । कोर्ट ने कहा कि ऐसे *जघन्य कृत्यों के खिलाफ कड़े कदम* नहीं उठाए गए तो *न्याय तंत्र* से लोगों का विश्वास उठ जाएगा । यह आदेश *न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह* ने *जसमान सिंह उर्फ पप्पू यादव* की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए दिया है । कोर्ट ने कहा है कि *याची ने जमानत अर्जी* में तथ्य छिपाए हैं। कहा गया कि कोई आपराधिक इतिहास नहीं है,जबकि सत्र अदालत के आदेश में ही *छह आपराधिक केसों का उल्लेख* है । इसी तरह से कहा कि जमीन विवाद की वजह से फंसाया, किंतु कोई ब्योरा नहीं दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि *छोटी बच्ची, जिसे सेक्स का मतलब नहीं मालूम, भारत में ऐसी बेटियों की पूजा होती है*, उनके खिलाफ जघन्य दुराचार की घटनाएं बढ़ रही हैं । अधिकांश परिवार *इज्जत बचाने* के लिए चुप रह जाते हैं, रिपोर्ट नहीं लिखाते । आरोपी याची के खिलाफ *ललितपुर के जखौटा* थाने में पीड़िता की चाची ने *एफआईआर* दर्ज कराई थी । परिवार खेत में था । बच्ची घर में अकेली थी । जब परिवार घर आया तो एक दीवार फांद कर आरोपी भाग गया था । मौके पर उस *आरोपी युवक* को पकड़ लिया गया था। लड़की जब होश में आई तो उसने *घटना का ब्योरा* दिया था । शाम की घटना की दूसरे दिन एफआईआर दर्ज कराई गई थी । *मेडिकल जांच रिपोर्ट* में दुराचार की पुष्टि हुई थी । पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में भी आरोप दोहराये थे । *याची नामक अपराधी* 16 फरवरी 19 से *जेल* में बंद है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# बेटियां

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..