√•बिजनेस न्यूज़...कम लागत भरपूर लाभ, करे *बिजनेस* ये खास,*अचार मेकिंग* का शुरू करे व्यवसाय /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•बिजनेस न्यूज़...कम लागत भरपूर लाभ, करे *बिजनेस* ये खास,*अचार मेकिंग* का शुरू करे व्यवसाय /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अचार हर खाने में जान डाल देना वाला *एलिमेंट* है । थाली में अचार के बिना खाना अधूरा लगता है । इसके साथ ही ये एक ऐसा बिज़नेस है। जो हर मौसम में चल सकता है तो अगर आप कोई नया बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो *अचार का बिज़नेस (Pickle Business)* एक अच्छी कमाई करने वाला बिज़नेस है । अचार मेकिंग बिजनेस (Business Idea) की शुरुआत घर से ही हो सकती है । जब बिजनेस बढ़ने लगे तब अलग से जगह लेकर इस बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं । आइए, आपको बताते हैं कैसे शुरू कर सकते हैं आप ये बिज़नेस और कितनी होगी आपकी कमाई ?
*10 हजार रुपए में शुरू करें ये बिज़नेस*
आप भी अचार बनाने का कारोबार घर में शुरू कर सकते हैं । यह कारोबार न्यूनतम 10 हजार रुपए में शुरू हो जाता है । इससे आपको 25 से 30 हजार रुपए तक की कमाई हो सकती है । यह कमाई आपके प्रोडक्ट की डिमांड, पैकिंग और एरिया पर भी निर्भर करती है । अचार को ऑनलाइन,थोक,रिटेल मार्केट और रिटेल चेन को बेच सकते हैं ।
*900 वर्गफुट का एरिया चाहिए*
अचार मेकिंग बिजनेस के लिए 900 वर्गफुट का एरिया होना आवश्यक है ।अचार तैयार करना, अचार सुखाना,अचार को पैक करना इत्यादि के लिए खुली जगह की दरकार होती है ।अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए अचार को बनाने की विधि में बहुत ही साफ सफाई की दरकार होती है । तब ही आचार अधिक दिन तक बरक़रार रहता है ।
*अचार मेकिंग बिजनेस में इतने रुपए कमा सकते हैं*अचार मेकिंग बिजनेस को 10 हजार रुपए की लागत लगा कर इसका दुगना मुनाफा कमाया जा सकता है । पहली मार्केटिंग में लागत की सारी राशि वसूल हो जाती है और उसके बाद सिर्फ मुनाफा ही मुनाफा होता है । इस छोटे बिजनेस को मेहनत लगन और नये नये प्रयोग के द्वारा बड़ा बिजनेस बनाया जा सकता है । इस बिजनेस का मुनाफा हर महीने मिलेगा और मुनाफे में बढ़ोतरी भी होती हुई मिलेगी ।
*अचार मेकिंग बिजनेस का लाइसेंस कैसे मिलता है* अचार मेकिंग बिजनेस के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है । बिजनेस शुरू करने के लिए फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड आथोरिटी (FSSAI) से लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है । इस लाइसेंस के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर कर आवेदन किया जा सकता है ।
*मिलता है 90%लोन और 35%सरकारी छूट*
खड़ी ग्रामोद्योग में सूचित इस उद्योग पर kvic द्वारा pmegp स्कीम के तहत 35 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जाती है तथा मार्जिन 5 से 10 प्रतिशत रख कर 90 प्रतिशत तक ऋण सुलभ कराया जाता है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# अचार

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..