√• इस साल के जुलाई में भारत का व्यापारिक निर्यात बढ़कर *35.17 अरब डॉलर* हुई, देश ने अपने लक्ष्यांक का *32 प्रश* कवर किया/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• इस साल के जुलाई में भारत का व्यापारिक निर्यात बढ़कर *35.17 अरब डॉलर* हुई, देश ने अपने लक्ष्यांक का *32 प्रश* कवर किया/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 जुलाई 2021 में भारत का व्यापारिक निर्यात बढ़कर *35.17 अरब डॉलर* हो गया । जो साल-दर-साल आधार पर *47.91 प्रतिशत अधिक* है । 2 अगस्त सोमवार को प्रारंभिक आधिकारिक डेटा दिखाया गया। जुलाई 2020 के दौरान निर्यात *23.78 अरब डॉलर* रहा। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई 2019 की तुलना में पिछले महीने के निर्यात में *34.06 प्रतिशत की वृद्धि* हुई । अप्रैल-जुलाई 2021 के दौरान निर्यात *130.56 बिलियन डॉलर* था । जो 2020 की समान अवधि (75.10 बिलियन डॉलर) की तुलना में *73.86 प्रतिशत* और 2019 की समान अवधि ($ 107.15 बिलियन) की तुलना में *21.85 प्रतिशत अधिक* था। जुलाई 2021 तक भारत के निर्यात ने अपने *400 बिलियन डॉलर के लक्ष्य* निर्यात का 32.64 प्रतिशत कवर किया है। इसी तरह जुलाई 2021 में भारत का व्यापारिक आयात साल-दर-साल आधार पर *59.38 प्रतिशत* बढ़कर *46.40 अरब डॉलर* हो गया हैं। [Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#लक्ष्यांक

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..