√• समाजवादी पार्टी की सांसद *जया बच्चन* का बड़ा बयान, बोलीं- 2024 में *महिला* बने देश की *प्रधानमंत्री*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• समाजवादी पार्टी की सांसद *जया बच्चन* का बड़ा बयान, बोलीं- 2024 में *महिला* बने देश की *प्रधानमंत्री*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】*टोक्यो ओलंपिक* में पीवी सिंधु और महिला हॉकी टीम की जीत से पूरा देश गदगद है ।आज जिस तरह भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, उससे देश में खुशी और गर्व का माहौल है ।नेता, अभिनेता,आम लोग,हर कोई टीम को बधाई दे रहा है ।राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने भी इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की ।

हालांकि महिलाओं की ओलंपिक में जीत के बहाने सपा सांसद जया बच्चन ने एक बड़ा राजनीतिक बयान भी दे दिया । जया बच्चन ने कहा कि वो उम्मीद करती हैं देश को अगली बार महिला प्रधानमंत्री मिले । जया बच्चन ने ये बयान तब दिया जब *टोक्यो ओलंपिक* में *भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया* को 1-0 से हराया । भारतीय टीम के जीतते ही हर तरफ से बधाई आने लगीं । संसद का सत्र चल रहा है,लिहाजा कई सांसदों ने भी इस पर अपने बयान दिए ।

इसी कड़ी में एक निजी न्यूज़ चैनल से बातचीत में जया बच्चन ने कहा कि *महिलाएं आ रही हैं* वीमेन आर कमिंग,बी केयरफुल*भारतीय नारी को मौका मिले तो वो सबको पीछे छोड़कर आगे जा सकती है । मैं तो उम्मीद करती हूं कि अगले 2024 में हमारे देश की *प्रधानमंत्री कोई नारी* बने ।【Photo Courtesy Courtesy】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#नारी

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई