√• दावा! भारत में कोरोना से हुई 49 लाख मौतें, ये बंटवारे के बाद सबसे बड़ी त्रासदी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• दावा! भारत में कोरोना से हुई 49 लाख मौतें, ये बंटवारे के बाद सबसे बड़ी त्रासदी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत में जून 2021 तक कोरोना वायरस से मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 4 लाख तक पहुंचा, लेकिन ये पूरी तस्वीर बयां नहीं करती । हालात इससे भी बदतर होने का अनुमान लगाया गया है और ये अनुमान लगाया है अमेरिका के" सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट" ने । सेंटर ने अपनी स्टडी में भारत में कोरोना की वजह से 49 लाख मौतें होने का अनुमान लगाया है ।

इस स्टडी में भारत में कोरोना से मौत के 3 अनुमान लगाए गए हैं, जो डरावनी तस्वीर दिखाते हैं । स्टडी में कहा गया है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर बंटवारे के बाद सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी है । ये स्टडी सीरो सर्वे, हाउसहोल्ड डेटा और ऑफिशियल डेटा पर आधारित है । इसने एक बार फिर से भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की कम रिपोर्टिंग होने की ओर इशारा किया है ।

स्टडी में भारत में कोरोना की वजह से 34 लाख से 49 लाख मौतें होने का अनुमान लगाया गया है । कहा ये भी गया है कि पहली लहर ज्यादा घातक थी, लेकिन उसमें डेथ रेट कम था पर उसके बावजूद उस लहर में 20 लाख मौतें होने की आशंका है । स्टडी में कहा गया है कि वास्तविक मौतों की संख्या हजारों में नहीं बल्कि लाखों में हुई है । जो आजादी और बंटवारे के बाद सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी है ।

◆लगाए गए 3 अनुमान-

★पहला अनुमान- कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे पर आधारित इस अनुमान में 49 लाख से ज्यादा मौतें होने की बात कही गई है । ये सर्वे सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी हर 4 महीने में करवाता है ।
★दूसरा अनुमान- मौतों के रजिस्ट्रेशन के आधार पर 34 लाख मौतें होने का अनुमान लगाया गया है । हालांकि, इसमें सिर्फ 7 राज्यों का डेटा ही लिया गया है ।
★तीसरा अनुमान- सीरो सर्वे और एज-स्पेसिफिक इन्फेक्शन फैटेलिटी रेट के आधार पर करीब 40 लाख मौतें होने का अनुमान है । कहा गया है कि पहली लहर में करीब 15 लाख और दूसरी लहर में 24 लाख मौतें होने का अनुमान है । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#कोरोना

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई