√• महाराष्ट्र में बारिश से तबाही: भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर149 हुई; 64 लोग लापता / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 √• महाराष्ट्र में बारिश से तबाही: भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर149 हुई;  64 लोग लापता / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 राज्य सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन सहित बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या 25 जूलाई रविवार को बढ़कर 149 हो गई हैं । जबकि सतारा और रायगढ़ जिलों में 36 और शव मिले हैं । बचाव अभियान तेज हो गया है, इस बारिश के चलते 64 लोग लापता हैं। बयान में कहा गया है कि इन घटनाओं में अब तक 50 लोग घायल हो चुके हैं।

 कोंकण क्षेत्र और पश्चिमी महाराष्ट्र के प्रभावित जिलों से कुल 2,29,074 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य सचिवालय नियंत्रण कक्ष के एक बयान में कहा गया है कि पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले से 28 और तटीय क्षेत्र के रायगढ़ जिले से 8 और लोगों की मौत हुई है।  सरकार ने कहा कि अब तक रायगढ़ में 60,रत्नागिरी में 21,सतारा में 41,ठाणे में 12, कोल्हापुर में सात, उपनगरीय मुंबई में चार और सिंधुदुर्ग और पुणे में दो-दो लोगों की मौत हुई है।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#महाराष्ट्र में बाढ़

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई