√•चीन के बारिश से तबाह हेनान प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हुई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•चीन के बारिश से तबाह हेनान प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हुई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】चीन के बारिश से तबाह हेनान प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है, क्योंकि स्थानीय सरकार के अनुसार रिकॉर्ड बारिश ने कहर बरपाया है।  चाईनीज समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार जबकि पांच लोगों के अभी भी लापता होने की खबर है। प्रांत भर में 9.3 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1.1 मिलियन से अधिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया गया है ।

 प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के उप निदेशक ली चांगक्सुन ने कहा कि 23 जूलाई शुक्रवार सुबह 7 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे के बीच लुओयांग, पिंगडिंगशान, शांगकिउ, कैफेंग और हेबी शहरों में मूसलाधार बारिश जारी है।
 24 घंटे की अवधि में हेनान में छह निगरानी स्टेशनों ने 50 मिमी से अधिक की वर्षा दर्ज की गई। दाशा और आन्यांग सहित स्थानीय नदियाँ लगातार वर्षा के कारण उफान पर थीं और प्रांत के 13 बड़े और 44 मध्यम आकार के जलाशयों में जल स्तर बाढ़ के मौसम के निशान से उपर था। मूसलाधार बारिश के कारण हेनान में प्रमुख परिवहन मार्ग अवरुद्ध होने से थर्मल कोयले की आपूर्ति प्रभावित हुई।

 प्रांत में थर्मल कोयले की कमी को कम करने के लिए देश की रेलवे प्रणाली ने एक परिवहन योजना का अनावरण किया है । जिसमें शांक्सी, शानक्सी और इनर मंगोलिया सहित प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्रों को हर दिन हेनान में 60 कोयला ट्रेनों को भेजने की आवश्यकता होती है।
 कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के अनुसार स्थानीय कृषि उत्पादन को बहाल करने में मदद करने के लिए, चीन ने 24 जूलाई शनिवार को हेनान और हेबेई के तूफान प्रभावित प्रांतों में विशेषज्ञों की चार टीमों को भेजा, ताकि आपदा के कारण होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। मंत्रालय ने कहा कि विशेषज्ञ पतझड़ की अनाज फसलों की स्थिति को समझने, आपदाओं के प्रभाव का विश्लेषण और मूल्यांकन करने और आपदा रोकथाम और शमन के उपायों को आगे बढ़ाने के लिए मौके पर जांच करेंगे।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#चीन

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई