√• अगले माह से नेपाल सीमा नौतनवां तक दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• अगले माह से नेपाल सीमा नौतनवां तक दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】अगले माह अगस्त में नेपाल सीमा तक इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनें दौड़ने लगेंगी । पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत आनंदनगर से नौतनवा तक करीब 41 किमी रेलमार्ग का विद्युतीकरण भी पूरा हो गया है । रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की तैयारी चल रही है। सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा ।
हालांकि गोरखपुर से आनंदनगर तक लगभग 42 किमी रेलमार्ग का विद्युतीकरण पहले ही हो चुका है । आनंदनगर तक इलेक्ट्रिक से चलने वाली मालगाड़ियों का संचालन शुरू है । अब गोरखपुर से सीधे नौतनवा तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलने लगेंगी । यात्री ट्रेनें ही नहीं मालगाड़ियों का संचालन भी आसान हो जाएगा । गोरखपुर में इंजन नहीं बदलना पड़ेगा । नौतनवा को आटोमोबाइल्स टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है । नेपाल को निर्यात किए जाने वाले आटोमोबाइल्स की ढुलाई शुरू हो गई है । स्टेशन यार्ड के री-माडलिंग तथा माल गोदाम बनाने की योजना है । कंटेनर से सामान की ढुलाई की तैयारी चल रही है ।
बढ़नी के रास्ते आनंदनगर- गोंडा रेलमार्ग का विद्युतीकरण भी शुरू है । अगस्त के बाद इस रूट का कार्य भी तेज हो जाएगा । रेलवे प्रशासन ने मार्च 2022 तक का लक्ष्य रखा है । पूर्वोत्तर रेलवे में 70% रेलमार्ग का विद्युतीकरण हो चुका है । रेल मंत्रालय ने 2023 तक सभी रेलमार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है । बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा,गोरखपुर-भटनी-वाराणसी, छपरा-बलिया-वाराणसी और गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर पहले से ही इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनें फर्राटा भर रही हैं ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#रेल मार्ग

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..