√• पेगासस जासूसी कांड की SIT जांच को लेकर SC में पड़ी एक और याचिका / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• पेगासस जासूसी कांड की SIT जांच को लेकर SC में पड़ी एक और याचिका / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पेगासस जासूसी कांड को लेकर देश में सियासी भूचाल मचा हुआ है । इजरायली स्पाइवेयर के जरिये जासूसी की बात सामने आने के बाद से विपक्ष हमलावर है । संसद के मानसूत्र सत्र में भी इसको लेकर हंगामा हो रहा है । विपक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग पर अड़ा है । इस बीच, पेगासस मामले की जांच एसआईटी से कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दूसरी याचिका दाखिल की गई है । यह याचिका CPM के राज्यसभा सांसद जॉन बृट्टास ने दाखिल की है ।
याचिका में कहा गया है कि सरकार तो इस पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने में जुटी है । संसद तक को सही जवाब नहीं दिया जा रहा है । पारदर्शी तरीके से बताया नहीं जा रहा कि जासूसी का ये तरीका अधिकृत कैसे है ? जबकि आरोप तो जजों,चुनाव आयुक्तों,वकीलों,नौकरशाहों,जांच और खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारियों और राजनीतिक हस्तियों के फोन टेप करने तक के हैं । बिना समुचित जांच के इस पूरे प्रकरण के पीछे की सच्चाई का पता कैसे चलेगा?【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#पेगासिस

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..