√• कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में ट्रैक्टर चलाकर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग दोहराई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में ट्रैक्टर चलाकर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग दोहराई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 26 जूलाई सोमवार को संसद में ट्रैक्टर चलाकर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग दोहराई थी।

राहुल गांधी पार्टी के कई सदस्यों के साथ तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर एक बड़े बोर्डिंग के साथ एक ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि "मैं संसद में किसानों का संदेश लाया हूं। वे (सरकार) किसानों की आवाज दबा रहे हैं और संसद में चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि उन्हें इन काले कानूनों को निरस्त करना होगा। उन्होंने कहा,"पूरा देश जानता है कि यह (तीन कृषि कानून) किसके फायदे के लिए किया जा रहा है। यह किसानों के पक्ष में नहीं है और सरकार को इन तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेना होगा।" दिल्ली पुलिस ने तब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया था। राहुल गांधी, कांग्रेस और कई विपक्षी दल तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान पिछले साल 26 नवंबर से तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसान इन कृषि कानूनों को वापस लेने और अपनी उपज का एमएसपी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं थी। राहुल गांधी 26 जूलाई 
सोमवार को जिस ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे थे,दिल्ली पुलिस ने बाद में उस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया था ।【Photo Courtesy Google 】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#राहुल गांधी


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई