√• अजीबो गरीब वाक्या, आइए और अपना मृत्यु प्रमाणपत्र ले जाइए ! 55 वर्षीय शिक्षक के पास आया नगर निगम का ऐसा फोन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• अजीबो गरीब वाक्या, आइए और अपना मृत्यु प्रमाणपत्र ले जाइए ! 55 वर्षीय शिक्षक के पास आया नगर निगम का ऐसा फोन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 एक मिनट के लिए सोचिए कि आप सुबह-सुबह रोजमर्रा के काम में व्यस्त हों और नगर निगम कार्यालय से आपको, आपका ही मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए कॉल आ जाए तो ? है न अजीब? दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे में एक 55 वर्षीय शिक्षक चंद्रशेखर देसाई के साथ ठीक ऐसा ही हुआ है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (TMC) से देसाई के पास खुद का मृत्यु प्रमाण-पत्र कलेक्ट करने के लिए कॉल आ गया। ठाणे के मानपाडा के निवासी चंद्रशेखर देसाई घाटकोपर के एक स्कूल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक महिला का कॉल आया,जो अपने आप को TMC के स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी बता रही थी। देसाई ने कहा कि महिला ने फोन पर कहा कि उसने चंद्रशेखर देसाई के नाम से डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए फोन किया है। देसाई ने मीडिया को बताया कि जब महिला को यह बताया गया कि वह चंद्रशेखर देसाई से ही बातचीत कर रही है,तो वह दंग रह गई और उसने सवाल किया कि देसाई के घर में किसी की मृत्यु Covid-19 संक्रमण के कारण हुई है? इसके बाद फोन कट गया। देसाई ने बताया कि गत वर्ष अगस्त में वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।
हालाँकि वह घर पर ही आइसोलेशन में रहे और वहीं उनका उपचार भी हुआ। इसके बाद वह पूरी तरह ठीक भी हो गए थे। देसाई ने यह भी बताया कि आइसोलेशन के दौरान उनके पास स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कॉल भी आया था। TMC से फोन आने के बाद देसाई उसके दफ्तर गए और वहाँ यह पाया कि उनके संबंध में जो भी जानकारियाँ वहाँ दर्ज की गई थीं वह सब सही थीं। देसाई ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों के पास अपनी शिकायत दर्ज करा दी है क्योंकि अगर इस गलती को नहीं सुधारा गया तो रिकॉर्ड के मुताबिक वह मृत घोषित हैं, ऐसे में भविष्य में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।【Photo by MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#फोनकोल्स

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..