√•मुंंबई वालों को जल्द मिलने वाली हैं बड़ी राहत,आम लोगों को लिए ट्रेन यात्राकी मंजूरी और दूकानों खुली रखने का वक़्त बढेगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•मुंंबई वालों को जल्द मिलने वाली हैं बड़ी राहत,आम लोगों को लिए ट्रेन यात्राकी मंजूरी और दूकानों खुली रखने का वक़्त बढेगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】खुशखबरी...मुंंबई को जल्द मिलने वाली हैं बड़ी राहत । आम लोगों को लिए ट्रेन यात्रा की मिल सकती हैं मंजूरी और दूकानों खुली रखने का वक़्त भी बढाया जा रहा हैं । हाल के दिनों में महाराष्ट्र सरकार जल्द कोरोना से लगी पाबंदियों में लोगों को ओर भी छूट देने वाली है। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आखरी मोहर लगाएंगे। महाराष्ट्र में करीब 25 ज़िलों में मौजूदा कोरोना पाबंदियों में ढील दी जाने की योजना है।
सूत्रों के मुताबिक मुंबई और थाणे के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली हैं,साथ में आम लोगों के लिए मुंबई लोकल ट्रेन चलाने के लिए फैसला लिया जाएगा। हालांकि मुंबई लोकल ट्रेनें आम लोगों के लिए पिछले कई दिनों से बंद हैं । सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए ही मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने की परमिशन है। वैसे भी आम मुंबई वालों के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने को लेकर महाराष्ट्र में लगातार मांग उठ रही है। राज्य के कई नेता भी महाराष्ट्र सरकार से आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
मुंंबई में व्यापार व्यवस्था के लिए नई गाइड लाइंस के तहत हर शनिवार को सीमा के साथ दुकानें खुली रहेंगी । हर रविवार की पाबंदियां जारी रहेंगी। होटलों और दुकानों का समय रात 8 से 9 बजे तक बढ़ जाएगा। उन्हें 50 प्रश की क्षमता पर काम करने की अनुमति होगी। अगले 2-3 दिनों में विस्तार गाइडलाइन जारी किए जाने की अपेक्षा है।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#पाबंदीयां

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..