√• अरुणाचल में सेना का ट्रक गिरा खाई में, एक जवान की मौत, कई घायल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• अरुणाचल में सेना का ट्रक गिरा खाई में, एक जवान की मौत, कई घायल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में बुधवार की सुबह एक ट्रक खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार सेना के एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के सूत्रों के हवाले से उन्होंने कहा कि 4 सिख लाइट इन्फेंट्री के एक जवान की घटना स्थल पर मौत हो गई। अन्य घायल हो गए जिनमें से चार की हालत नाजुक है।
अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में 15 जूलाई गुरुवार की सुबह एक ट्रक खायी में गिर गया था । जिससे उसमें सवार सेना के 1 जवान की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी ।उन्होंने बताया कि सेना का वाहन 11 कर्मियों को लेकर मिजिंग से तुटिंग स्थित सेना के शिविर जा रहा था ।
तुटिंग के अतिरिक्त उपायुक्त स्टारली जमोह ने बताया कि ट्रक पंगो और तुटिंग के बीच सुबह सात बजकर 10 मिनट पर खायी में गिर गया था । सेना के सूत्रों के हवाले से उन्होंने कहा था कि 4 सिख लाइट इन्फेंट्री के एक जवान की घटना स्थल पर मौत हो गई थी । अन्य घायल हो गए जिनमें से चार की हालत नाजुक है ।
उन्होंने कहा कि सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से नाजुक हालत में चार जवानों की निकाला गया । जमोह ने कहा कि उनमें से एक को असम के तिनसुकिया जिले में दीनजन आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जबकि अन्य 3 को गुवाहाटी के आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया है । 6 जवानों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें सड़क मार्ग से तुटिंग भेज दिया गया । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#सेना

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..