√• दैनिक भास्कर-भारत समाचार पर छापे में मिला ₹ 2400 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• दैनिक भास्कर-भारत समाचार पर छापे में मिला ₹ 2400 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】आयकर विभाग के नीति निर्धारक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बड़ा दावा किया कि देश के 2 मीडिया समूहों पर छापे में उसे 2400 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन मिले हैं । इसमें "दैनिक भास्कर मीडिया समूह" में 2200 करोड़ और यूपी के "भारत समाचार चैनल" में 200 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन शामिल हैं । दोनों समूहों से जब्त दस्तावेजों की जांच चल रही है ।
सीबीडीटी ने कहा,अभी हमारी जांच जारी है. तलाशी में जब्त किए गए दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है । इस बीच मीडिया समूह की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है । जानकारी के मुताबिक भोपाल स्थित मुख्यालय से मीडिया, ऊर्जा,टेक्सटाइल और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्र में कारोबार चालू था ।
समूह का सालाना टर्नओवर 6000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है । आयकर को जांच के दौरान विभिन्न कारोबार में जुटी समूह की कंपनियों के बीच 2200 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है । इनमें कर चोरी और अन्य कानूनी उल्लंघन का पता लगाया जा रहा है । सीबीडीटी कंपनी कानून के खंड 49 के कुछ हिस्साें व सेबी के नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है. साथ ही बेनामी लेनदेन कानून के तहत भी जांच होगी ।
वहीं "भारत समाचार चैनल"के मालिकों व सहयोगियों के ठिकानों से जब्त दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड में 200 करोड़ के बिना लेखाजोखा वाले लेनदेन का पता चला है । कई दस्तावेजों में समूह का नाम भी नहीं है । सीबीडीटी का दावा है कि न्यूज मीडिया के अलावा यह समूह खनन,अस्पताल,शराब और रियल एस्टेट के कारोबार में भी है । शुरुआती जांच में 90 करोड़ रुपये के अघोषित लेनदेन पकड़ में आया है और कई फर्जी हैं जिनमें भारी कर चोरी की गई । सीबीडीटी का दावा है कि इस रकम का इस्तेमाल संपत्ति खरीद में होता था ।
सीबीडीटी का दावा है कि आयकर टीम ने भारत समाचार के ठिकानों से 3 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की है और 16 लॉकर सील किये हैं । आयकर टीम ने यहां मुखौटा कंपनियों के नाम पर 40 करोड़ से अधिक का हेरफेर पकड़ा है । इस रकम को कर्ज के तौर पर दिखाया गया है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#दैनिक भास्कर

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..