√• मंगला आरती के साथ खुलें बाबा रामदेव समाधिस्थल के द्वार,76 दिनों बाद धार्मिक नगरी रामदेवरा में लौटी रौनक,साथ में राजस्थान के दूसरे समाचार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• मंगला आरती के साथ खुलें बाबा रामदेव समाधिस्थल के द्वार,76 दिनों बाद धार्मिक नगरी रामदेवरा में लौटी रौनक,साथ में राजस्थान के दूसरे समाचार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े धार्मिक स्थल रामदेवरा में बाबा रामदेव समाधिस्थल के द्वार गुरुवार 1 जूलाई को सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं । कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए समाधि के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले गए । राज्य सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए अनलॉक प्रकिया को तेजी से लागू किया है । वहीं लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए राज्य सरकार ने धार्मिक स्थल व मंदिरों को खोले जाने की अनुमति दी है । कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से होगी पालना । राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए अलग से दिशा निर्देश जारी किए हैं । सभी पहलुओं पर निगरानी रखने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है । सरकारी गाइडलाइन की पालना करते हुए गुरुवार को बाबा रामदेव समाधि स्थल को खोला गया । जिसमें कोविड से बचाव की वैक्सीन की प्रथम डोज लगी होने वाले लोगों को ही समाधि स्थल के अंदर दर्शन करने की अनुमति दी जा रही है । वहीं, पूजन सामग्री सहित अन्य प्रकार की प्रसाद सामग्री लेकर अंदर जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा । समाधि दर्शन को आए श्रद्धालु मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस की पालना करने के साथ ही मंदिर में प्रवेश करने दिया गया ।

√• मीडिया की आवाज को कुचलने की कुत्सित कोशिश हरगिज बर्दाश्त नहीं - चारण
 षड्यंत्रकारी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें सरकार- कहा खारवाल ने । उदयपुर प्रकरण को लेकर बालोतरा जिला इकाई ने सौंपे ज्ञापन । उदयपुर में पत्रकारों को षड्यंत्रपूर्वक झूठे मुकदमों में फंसाने और सोश्यल मीडिया पर पत्रकारों के लिए आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणियां करने वाले पुलिस अधिकारी जितेन्द्र आंचलिया व षड्यंत्र में शामिल अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एशोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह जी राठौड़ के निर्देशानुसार आज उपखण्ड अधिकारी बालोतरा श्री नरेश सोनी व पुलिस उप अधीक्षक श्री धनफूल मीना को बालोतरा जिला इकाई की ओर से ज्ञापन सौंपे गए। राजस्थान के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय के प्रमुख शासन सचिव व डी.जी. पुलिस के नाम सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवदीप सिंह चारण ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ षडयंत्र रचकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने वाले पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र आंचलिया सहित अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राजस्थान में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाये। बालोतरा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खारवाल ने कहा कि पत्रकार हितों की सुरक्षा के दावे करने वाली राजस्थान सरकार को ऐसे बेनकेल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जितेन्द्र आंचलिया जैसे पुलिस अधिकारी, जो सोश्यल मीडिया पर खुलेआम पत्रकारों व अपने आला अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे हैं, उन्हें कानून सम्मत सबक सिखाने की जरूरत है, अन्यथा इस तरह के गैर जिम्मेदार अधिकारी पूरे सिस्टम के लिए दीमक साबित हो सकते हैं। जिला महासचिव संजय शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की आवाज को इस तरह दबाने-कुचलने के कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी बालोतरा की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवदीप सिंह चारण व जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खारवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपे गए। इस अवसर पर महासचिव संजय शर्मा, सुरेश सुन्देशा, भगाराम पंवार, स्वरूप सिंह सोढा, भैरूलाल प्रजापत, कांतिलाल ढेलडिया आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। 

 √•बाड़मेर में ACB ने निजी ट्रेवल एजेंसी पर मारा छापा । आय से अधिक संपत्ति के मामले में ट्रेवल एजेंसी पर जांच एजेंसी का पड़ा छापा । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर 1 जूलाई गुरुवार को बाड़मेर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में आय से अधिक सम्पति के मामले में एसीबी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी कड़ी में बाड़मेर एसीबी के सीआई मुकनदान के नेतृत्व में चौहटन चौराहे स्थित निजी ट्रैवल पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसीबी को सूचना मिली थी कि निजी ट्रेवल कंपनी में आरटीओ मनीष शर्मा की भागीदारी है। इस पर एससीबी टीम ने कंपनी के कागजात जाचे। डीटीओ मनीष शर्मा कुछ वर्ष पहले बाड़मेर में जिला परिवहन अधिकारी पद पर कार्यरत था। बाड़मेर ACB के ASP रामनिवास ने बताया कि हेड ऑफिस से चितौड़गढ डीटीओ मनीष शर्मा के आय से अधिक सम्पति के संबंध में जांच करने के निर्देश मिले थे। इस पर निजी थार ट्रैवल्स में डॉक्यूमेंट की जांच की गई। गौरतलब है कि एसीबी की अलग-अलग टीमों ने जयपुर, जोधपुर, और चितौड़गढ़ सहित करीब 14 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह पूरा मामला आय से अधिक संपति से जुडा होने कां बताया जा रहा है।

√•मेगा हाईवे पर हुआ सड़क हादसा । ट्रेलर ने रॉग साइड में जाकर पिकअप को मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल । घायलों के अस्पताल में कराया भर्ती । बाड़मेर जिले के सिणधरी थानान्तर्गत मेगा हाइवे पर गुरुवार को पिकअप व ट्रेलर की भिड़ंत हो गई जिससे चार लोग घायल हो गए। एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन में सिणधरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सिणधरी के तरफ जा रही पिकअप और ट्रेलर के बीच भिड़त हो गई। गलत साइड से ट्रेलर वाले ने पिकअप को टक्कर मारी इससे चार लोग घायल हो गए है। इसमें एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों का इलाज सिणधरी अस्पताल में चल रहा है।

√•BSF ने प्रेमी युगल को अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के पास पकड़ा । बाड़मेर में तारबंदी क्रॉस करने की फिराक में था प्रेमी युगल । बीएसएफ सहित सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ ।बाड़मेर के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर गुरुवार 1 जूलाई को बीएसएफ ने तारबंदी क्रॉस करने की फिराक में एक प्रेमी युगल को पकड़ा है। प्रेमी युगल की तारबंदी के पास जाने के पीछे क्या मंशा थी सहित विभिन्न बिन्दुओं पर बीएसएफ सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां प्रेमी युगत से पूछताछ कर रही हैं।
दोपहर करीब 4 बजे सेड़वा थाने के सोमराड़ क्षेत्र का प्रेमी युगल अंतरराष्ट्रीय तारबंदी की तरफ जा रहा था। बीएसएफ जवानों ने तारबंदी से कुछ दूर पहले इन दोनों को पकड़ लिया। इनसे वहां जाने के बारे में पूछताछ हो रही है। बीएसएफ 83 बटालियन के कमांडेंट एमपी सिंह ने बताया कि सोमराड़ को क्षेत्र के एक लड़का-लड़की को बीएसएफ जवानों ने पकड़ा है। बीएसएफ अभी दोनों से पूछताछ कर रही है। लड़का और लड़की दोनों की किसी और से शादी हो चुकी है। युवक ताजाराम पुत्र प्रतापाराम और युवती सोनी पत्नी बुद्धाराम दोनों अलग-अलग शादीशुदा हैं। शादीशुदा होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों बॉर्डर की तरफ जा रहे थे तो उनके परिजन भी पीछे-पीछे आ रहे थे। 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#राजस्थान

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई