√• तौकते के बाद अब 26 मई को आएगा एक और यास चक्रवाती तूफान, इन राज्यों को हो सकता है खतरा/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• तौकते के बाद अब 26 मई को आएगा एक और यास चक्रवाती तूफान, इन राज्यों को हो सकता है खतरा/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】चक्रवाती तूफान तौकते का असर अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि उससे पहले ही एक और खतरनाक नये चक्रवात की आहट सुनाई देने लगी है । उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में अगले दो दिन में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह का कम दबाव बनता दिख रहा है । उससे लगता है कि 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से ये चक्रवात टकरा सकता है ।
मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने कहा कि उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है अगर हमारा अनुमान सही है कि तो ये चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों तक पहुंच जाएगा । मौसम विभाग के मुताबिक इसकी रफ्तार भी चक्रवाती तूफान तौकते की तरह की काफी तेज हो सकती है ।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में बन रहा कम दबाव अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है । पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है । जैसे-जैसे चक्रवात ताकतवर होता जाएगा वैसे-वैसे बारिश भी तेज होगी । इस तूफान का नाम यास हो सकता है।
एक और तूफ़ान की आहट, अब बंगाल और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है दूसरा चक्रवाती तूफान ।
भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि चक्रवात तौकते के साथ एक और चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है । मौसम विभाग के मुताबिक, 22 मई के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है । इसके बाद अगले 72 घंटों के दौरान धीरे-धीरे तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है ।
साथ ही बताया कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 26 मई की शाम के आसपास पश्चिम बंगाल औरओडिशा के तटों तक पहुंचने की संभावना है । दक्षिण पश्चिम मानसून 21 मई के आसपास अंडमान सागर और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समय से पहले पहुंचने की संभावना है ।
दौरान गुजरात में तूफान तौकते की वजह से 45 लोगों की हुई मौत । गुजरात के 12 जिलों में चक्रवाती तूफान तौकते के कारण करीब 45 लोगों को मौत हो गई है । अधिकारियों ने19 मई बुधवार को बताया कि चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित सौराष्ट्र क्षेत्र में 15 लोगों की मौत हो गई थी । यह तूफान सोमवार रात 17 मई को अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में राज्य के तट से गुजरा और देर रात डेढ़ बजे के आस-पास इसने राज्य में दस्तक दी थी । राज्य आपदा अभियान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भावनगर और गिर सोमनाथ तटीय जिलों में आठ-आठ लोगों की मौत हुई थी ।【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #नया तूफान यास

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..