√• कोरोना की उत्पत्ति पर भारत ने रखा अपना पक्ष, किया WHO की स्टडी का समर्थन/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कोरोना की उत्पत्ति पर भारत ने रखा अपना पक्ष, किया WHO की स्टडी का समर्थन/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की अगुवाई में शुरू हुए वैश्विक अध्ययन को पहला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा था कि इसके बारे में ठोस निष्कर्ष तक पहुंचने और आगे के आंकड़ों को जुटाने के लिए अगले चरण के अध्ययन की जरूरत है । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने बयान में यह बात कही थी ।
अरिंदम बागची ने कहा, कोरोना की उत्पत्ति के बारे में डब्ल्यूएचओ का वैश्विक अध्ययन पहला महत्वपूर्ण कदम है। यह इस बारे में ठोस निष्कर्ष तक पहुंचने और आगे के आंकड़े जुटाने के लिए अगले चरण के अध्ययन की जरूरत को रेखांकित करता है । उन्होंने आगे कहा कि डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई और अध्ययन में सभी के सहयोग की जरूरत है ।
उल्लेखनीय है कि बीते मार्च में डब्ल्यूएचओ ने कोरोना की उत्पत्ति को लेकर चीन के वैज्ञानिकों के साथ संयुक्त रूप से लिखी गई एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि वायरस के किसी लैब में शुरू होने की संभावना बेहद कम है । खबरों के अनुसार, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रिएसस ने भी इस पर सहमति दी है कि वायरस की उत्पत्ति को लेकर आगे और अध्ययन की जरूरत है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#भारत#WHO

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..