√• Cyclone Tauktae impact: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 45 सालों का रिकॉर्ड, पानी-पानी राजधानी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• Cyclone Tauktae impact: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 45 सालों का रिकॉर्ड, पानी-पानी राजधानी / रिपोर्ट स्पर्श देसाईश

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】साइक्लोन तौकते ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में भारी तबाही मचाई है,अब चक्रवात हरियाणा की ओर मुड़ गया है। चक्रवात का असर दूसरे राज्यों पर भी दिख रहा है। 19 मई बुधवार से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में तो बारिश ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां मई महीने की सबसे अधिक बारिश ( 60 मिमी) हुई है। इससे पहले 59 मिमी बारिश मई 1976 में हुई थी।

दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 45 सालों का रिकॉर्ड:

लगातार बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट आई है लेकिन बारिश के कारण दिल्ली जलमग्न हो गई है। जगह -जगह पानी का जलजमाव हो गया है। लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में Orange Alert जारी है। कल दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में 31.3 मिलीमीटर और पालम में 27.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान कई राज्यों में बरसे बादल:

केवल दिल्ली ही नहीं,उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल से भारी बारिश का दौर जारी है, कई जगहों पर तो बारिश होने के कारण बिजली गुल हो गई है और तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तराखंड के केदारनाथ में तो बर्फबारी हो रही है, जिसके बाद यहां एकदम से ठंड जैसी स्थिति हो गई है।

यहां भी हो सकती है बारिश इन राज्यों में जारी है भारी बारिश का अलर्ट:

आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में भी बरसेंगे बादल:

ऑरेंज अलर्टे के बीच दिल्ली में आज भी बारिश होने के आसार हैं, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज हल्की बारिश के आसार हैं।

यहां भी हो सकती है बारिश:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

साइक्लोन तौकते की ताजा स्थिति एक और तूफान का खतरा:

चक्रवात तौकते का तांडव अभी थमा नहीं है कि इसी बीच एक और चक्रवात की आहट ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 23-24 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर दवाब विकसित होता दिख रहा है, जो कि साइक्लोन में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग की नजर इस दवाब पर बनी हुई है। इस तूफान का नाम 'यास' है, जिसे कि ओमान ने दिया है।आईएमडी ने कहा है कि इस वक्त सारी परिस्थितियां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात के अनुकूल हैं और इसी वजह से तूफान आ रहे हैं।

साइक्लोन तौकते की ताजा स्थिति:

तौकते का रूख हरियाणा की ओर है, जिसके बाद राज्य में भारी बारिश हो सकती है और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए हम दिशानिर्देश जारी किए हैं और लोगों को घर में रहने की अपील की है ।【Photos Courtesy Google / ANI】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #तौकते तूफान

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई